कन्या राशि
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे संतान, उच्च शिक्षा और प्रेम- संबंध का भाव माना जाता है। इसलिए इस जो छात्र पढ़ाई के लिए विदेश में जाना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इस वक्त आपको पैसा कमाने के कई अच्छे मौके मिलेंगे। साथ ही आर्थिक मामलों में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। वहीं संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला राशि
सूर्य देव का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ स्थान में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में भी कामयाब हो सकते हैं। वहीं कारोबार कर रहे लोग कुछ नए सौदे कर सकते हैं जो कि आगे चलकर अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है।
धनु राशि
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर धन के मामले में अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दूसरे भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में फंसा हुआ पेमेंट भी मिल सकता है। वहीं अपनी प्रभावशाली वाणी से धनु राशि के जातक लोगों को आसानी से इम्प्रेस कर पाएंगे। साथ ही आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। यह समय छात्रों के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है। उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
0 Comments