अर्जुन को पत्नी पर हुआ शक तो वापस बुला लिया: अर्जुन ने अपनी पत्नी की पढ़ाई के दौरान उसे यह एहसास नहीं होने दिया कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इसके लिए वह खूब मेहनत कर हर महीने पत्नी की पढ़ाई में आने वाले खर्चे का इंतजाम करता रहा। जब सविता की पढ़ाई पूरी हो गई, तो उसे दिल्ली के एक अस्पताल में नौकरी मिल गई। कुछ ही दिन यहां पर वह काम कर पाई थी कि अर्जुन को कुछ शक हुआ। इसके बाद अर्जुन ने सविता को वापस बुला लिया। इसके बाद काफी दौड़ भाग और जुगाड़ करके उसकी नौकरी कानपुर देहात में रसूलाबाद के नारखुर्द स्थित स्वास्थ्य केंद्र में लगवाया।
अचानक बदलने लगे थे तेवर और मिजाज: यहां पर सविता को अच्छी खासी पेमेंट मिलने लगी और सविता के तेवर और मिजाज बदलने लगे थे। अर्जुन ने आरोप लगाते हुए बताया कि सविता उससे दूरी बनाने लगी। वह कहने लगे कि तुम काले हो हमारा तुम्हारा स्टेट्स मेल नहीं करता है। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। वहीं पति अर्जुन अब इस मामले में शासन और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है, जिससे बिगड़े हालात सुधर सके। कर्ज में डूबे अर्जुन अभी भी पढ़ाई के दौरान लिए गए कर्ज को भर रहा है।
पीड़ित अर्जुन ने बताया कि वह पत्नी को पढ़ाने की ललक में कर्ज में डूब गया और तकलीफ भरी जिंदगी गुजार रहा है। उसने बताया कि जो मेरे साथ हुआ है उसके बाद कोई भी व्यक्ति शादी के बाद अपनी पत्नी को नहीं पढ़ाएगा।
0 Comments