Akshay Kumar: बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई किस्सा देखने को मिल जाता है। प्यार,दोस्ती, झगड़ा और एक्स्ट्री मैरिटल अफेयर्स। इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार रहे हैं जिनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के किस्से खूब सुनने को मिले थे। उन्हीं में से एक हैं अक्षय कुमार जो खूब चर्चा में रहे। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की लाइफ में शादी के बाद एक ऐसा दौर आया था,जब उनका नाम बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ जोड़ा गया था। लेकिन इस बात को बहुत ही कम लोग जानते हैं अक्षय के अफेयर की खबर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) को लग गई थी और वो गुस्से में आग बबूला होकर प्रियंका चोपड़ा को मारने के लिए सेट पर पहुंच गई थीं।
Akshay Kumar का प्रियंका संग था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक ऐसे स्टार हैं, जिनका शादी से पहले कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ चुका है। अक्षय ने रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेसेस को डेट किया था। जिसके बाद उन्होंने ट्विंकल खन्ना के साथ शादी कर ली। वहीं शादी के कई साल बाद अक्षय की लाइफ में एक समय ऐसा आया जब उनका नाम बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ने लगा।
Akshay Kumar और प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में डेब्यू अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म अंदाज से किया था, जिसमें दोनों के बीच कई हॉट सीन्स फिल्माए गए थे। इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। इसी फिल्म के बाद ऐसी खबरें आने लगी थीं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि इसके बाद भी दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। कई फिल्मों में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
अक्षय ने प्रियंका चोपड़ा संग काम करने से किया मना
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियंका चोपड़ा एक साथ कई फिल्मों में नजर आ रहे थे। लेकिन फिल्म वक्त के बाद अक्षय ने अचानक प्रियंका के साथ काम न करने का फैसला कर हर किसी को चौंका दिया था। उन्होंंने बकायदा ऐलान किया था कि वो प्रियंका के साथ अब काम नहीं करेंगे। दरअसल,ऐसा करने की वजह ट्विंकल खन्ना का गुस्सा बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अक्षय और प्रियंका के अफेयर की खबरों को सुनने के बाद ट्विंकल खन्ना गुस्से से आग बबूला हो गई थी।
प्रियंका चोपड़ा को सेट पर मारने पहुंची थी ट्विंकल खन्ना
कहा जाता है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अफेयर की खबर सुनने के बाद पहले तो ट्विंकल ने अक्षय को समझाया था,लेकिन उसके बाद भी जब उनकी नजदीकियों की खबरें लगातार आने लगीं,तो परेशान होकर ट्विंकल ने सीधे प्रियंका चोपड़ा को कॉल कर दिया था। उस दौरान फोन प दोनों की जमकर बहस हुई और नौबत यहां तक आ गई कि ट्विंकल खन्ना प्रियंका चोपड़ा को पीटने के लिए फिल्म के सेट पर भी पहुंच गईं। बताया जाता है कि सेट पर पहुंचने के बाद प्रियंका तो उन्हें नहीं मिलीं, लेकिन वो सेट पर ही अपने पति अक्षय पर बरस पड़ी। लेकिन किसी तरह से अक्षय ने उन्हें समझाया और उन्हें घर ले गए। इस झगड़े के बाद ही अक्षय ने इस बात का ऐलान किया कि वह प्रियंका के साथ कभी काम नहीं करेंगे।
0 Comments