---Third party advertisement---

दूल्हे को गुटखा खाना पड़ा महंगा, दुल्हन ने जो किया उसके बाद जिंदगीभर गुटखा छूएगा तक नहीं!

  

शादी का दिन किसी भी लड़की के लिए बेहद खास होता है। वह इस दिन को हमेशा के लिए अपनी यादों में संजोकर रखती है। इसलिए उसकी भी इच्छा होती है कि शादी वाला दिन एकदम परफेक्ट हो। लेकिन शादी में कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर होती है। अब ये गड़बड़ यदि दूल्हे की तरफ से हो तो दुल्हन का दिमाग खराब हो जाता है।

आप ने कई ऐसी मामले देखें या सुने होंगे जहां दूल्हा शादी में शराब पीकर आ जाता है। या फिर कोई ऐसी हरकत कर देता है जिससे दुल्हन का दिमाग खराब हो जाता है। आमतौर पर लड़की पक्ष दूल्हे की हरकतों को चुपचाप सहन कर लेते हैं। सोचते हैं हम लड़की वाले हैं, इसलिए झुक जाते हैं। लेकिन अब जमाना बदल गया है। अब लड़कियां अपने हक और सही चीज के लिए लड़ती हैं।

शादी में गुटखा चबाना दूल्हे को पड़ा महंगा

यह दुल्हन अपने दूल्हे को सरेआम ऐसा झाड़ती है कि उसकी बोलती बंद हो जाती है। दूल्हा और दुल्हन की शादी की रस्में चल रही है। तभी दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ती है। वह मजे से गुटखा चबा रहा होता है।

दुल्हन ने लगाई जोरदार फटकार

दूल्हे को गुटखा चबाता देख दुल्हन का पारा चढ़ जाता है। वह सबके सामने दूल्हे का गुटखे का भूत उतार देती है। वह उसे बहुत खरी खोटी सुनाती है। मजबूरी में दूल्हे को मुंह में से गुटखा थूकना ही पड़ता है। अब माना कि गुटखा खाना आपकी आदत बन चुका है। लेकिन अपनी शादी वाले दिन इसे चबाना बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है। दुल्हन का गुस्सा करना जाहीर ही था।

लोगों ने लिए मजे

दुल्हन ने जिस तरह से दूल्हे की बेइज्जती करी है उसे देख लोग भी चटखारे ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ‘सभी महिलाओं को ऐसा ही निडर होना चाहिए। तभी पति अपनी सीमा में रहेंगे।’ फिर दुसने ने लिखा ‘ये दूल्हे को गुटखा खाने के लिए और कोई समय नहीं मिला।’ एक कहने लगा ‘दुल्हन ने अभी से साफ कर दिया कि घर में शादी के बाद किसकी चलने वाली है।’ इसी तरह और भी लोग दुल्हन की तारीफ करने लगे।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? दुल्हन ने जिस तरह से दूल्हे को डांटा क्या वह सही था? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Post a Comment

0 Comments