---Third party advertisement---

सुहागरात पर अजीब हरकतें करने लगा पति, रात को उठकर करने लगा लड़कियों वाला...

 

The husband started doing strange things on the wedding night, he got up at night and started doing things like girls...
हरिद्वार: शादी में सात फेरों के बाद सुसुराल पहुंचते ही दुल्हन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। आखिरकार परिजनों की रजामंदी के बाद लड़की की शादी उसके मनपसंद के लड़के के साथ हो गई थी। लेकिन, शादी के बाद सुहागरात में कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन के होश उड़ गए। दुल्हन को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसने जिसके साथ जीवनभर साथ रहने की कसमें खाईं हैं वो एक ‘गे’ (समलैंगिक) युवक है। दुल्हन ने दूल्हे के ‘गे’ होने की बात का खुलासा अपने परिजनों से कर डाली।

दुल्हन और परिजनों ने इस बात की शिकायत राज्य महिला आयोग में भी की है। यह पूरा हैरान करने वाला मामला हरिद्वार जिले में सामने आया है। शादी के बाद नई नवीली दुल्हन ने अपने पति और सुसराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का साफतौर से आरोप है कि उसका पति ‘गे’ है। नजदीक आने के बजाय उसका पति रात-रात को उठकर लड़कियों वाला मेक-अप करता रहता है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उसे और उसके परिजनों को धोखे में रखकर शादी करवाई है। बताया कि इसी साल हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले युवक से उसकी शादी हुई थी।

आरोप लगाया कि शादी करने के लिए उसे पूरी तरह से धोखे में रखा गया है। दुल्हन के परिजनों ने ससुराल वालों को कोसते हुए कहा कि जब उनका लड़का ‘गे’ था, तो उसकी शादी करवाकर उनकी बेटी की जिंदगी क्यों बर्बाद की?

बताया कि किसी परिचित के माध्यम से उनकी बेटी की शादी हुई थी। लड़की के परिजनों का कहना है कि इस हैरान करने वाले खुलासे के बाद वह काफी दुखी हैं। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

शादी में खर्च किए लाखों रुपये-कार भी दी
लड़की के परिजनों का कहना है कि शादी में करीब-करीब 70 लाख रुपये से भी ज्यादा का खर्चा हुआ है। शादी में दूल्हे को लग्जरी कार भी दी गई थी। इसके अलावा, बेटी को सोने के महंगे आभूषण भी दिए गए थे। परिजनों का कहना था कि शादी में ससुराल वालों की सारी मांगों को भी पूरा किया गया था।

शादी से पहले दुल्हन से कभी नहीं मिला दूल्हा
दोनों परिवारवालों की रजामंदी के बाद ही शादी तय हुई थी। शादी से पहले लड़की जब भी लड़के से मिलने को बुलाती या बात करना चाहती थी तो लड़का दूरी बना लेता था। लड़का रात को जल्दी सोने का बहाना बनाकर लड़की से बात करने को टालता रहता था। यही नहीं, लड़की का अरोप है कि वॉयस कॉल में बात करने की बजाया लड़का सिर्फ मैसेज पर ही चैट करता था।

Post a Comment

0 Comments