---Third party advertisement---

Chanakya Niti: महिलाओं को पूरी तरह से संतुष्ट करने के लिए करें ये काम! जाने क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का नीति शास्त्र मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसमें आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन के कई ऐसे सार बताए हैं, जिन्हें समझकर कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने जीवन को सुखी और सफल बना सकता है। नीति शास्त्र में पुरुषों से जुड़े गुणों का जिक्र करते हुए आचार्य कहते हैं कि अगर किसी पुरुष में हाथी के 5 गुण हैं तो उसकी पत्नी हमेशा संतुष्ट रहती है।

चाणक्य कहते हैं कि अगर किसी पुरुष में हाथी के 5 गुण हैं तो उसकी पत्नी हमेशा संतुष्ट रहती है। ऐसे गुणों वाला पुरुष परिवार में खुशियां बनाए रखता है और समृद्ध रहता है। तो आइए आपको बताते हैं कि वो कौन से गुण हैं जो पुरुष को ये योग्यता प्रदान करते हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत करनी चाहिए और उससे मिलने वाले धन या फल से संतुष्ट और खुश रहना चाहिए। जिस तरह ऊंट को जितना खाना मिले, उससे वह संतुष्ट रहता है। उसी तरह पुरुषों को भी मेहनत से कमाए गए धन से अपने परिवार का भरण-पोषण करना चाहिए। जिन पुरुषों में ये गुण होता है, वे सफलता प्राप्त करते हैं।

आचार्य के अनुसार जिस प्रकार हाथी गहरी नींद में भी सजग रहता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने परिवार, पत्नी और कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। अपने परिवार और स्वयं की सुरक्षा के लिए शत्रुओं से सदैव सावधान रहें। चाहे आप कितनी भी गहरी नींद में क्यों न हों, आपके अंदर यह गुण होना चाहिए कि आप हल्की सी आहट पर भी जाग जाएं। ऐसे गुण वाला पुरुष अपनी पत्नी को हमेशा खुश रखता है।

चाणक्य कहते हैं कि जिस प्रकार हाथी की निष्ठा पर कोई संदेह नहीं कर सकता, उसी प्रकार मनुष्य को भी अपनी पत्नी और कार्य के प्रति सदैव निष्ठावान रहना चाहिए। जो पुरुष अनजान स्त्रियों को देखकर भी कामातुर हो जाता है, उसके घर में हमेशा कलह-कलेश रहता है। ऐसे पुरुष से स्त्री कभी खुश नहीं रहती, क्योंकि पत्नी अपने पति की निष्ठा से ही खुश रहती है।

Post a Comment

0 Comments