---Third party advertisement---

लालकृष्ण आडवाणी को लेकर बुरी खबर, अपोलो अस्पताल में डाक्टरों ने



नई दिल्ली। पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत ​फिर बिगड़ गई है। 96 साल के आडवाणी को बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया। अस्पताल से जारी बुलेटिन के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है। वे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सुरी के ऑब्जर्वेशन में हैं।

इससे 7 दिन पहले, 26 जून को भी आडवाणी को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर अमलेश सेठ की निगरानी में रखा गया था। अस्पताल ने बताया था कि आडवाणी का एक छोटा ऑपरेशन हुआ है। अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

आडवाणी 31 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित हुए

लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। इससे पहले 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

NDA की जीत के बाद आडवाणी से मिलने पहुंचे थे मोदी

2024 लोकसभा चुनाव में NDA की लगातार तीसरी जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जून को लाल कृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने आडवाणी को गुलदस्‍ता भेंट किया।

4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। इसमें भाजपा को 240 सीटें मिलीं। सहयोगी दलों को मिलाकर NDA को कुल 293 सीटें हासिल हुईं और केंद्र में सरकार बनी।

आडवाणी भाजपा के फाउंडर मेंबर्स, 7वें उप प्रधानमंत्री रहे
आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार में गृहमंत्री रहे। वे भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments