---Third party advertisement---

‘खूबसूरत गवर्नर’ ने 58 कर्मचारियों संग बनाए संबंध, OT के नाम पर रुकते थे पुरुष...

'Beautiful governor' had relations with 58 employees, men used to stay in the name of OT

चीन में एक सीनियर महिला अधिकारी को 13 साल जेल की सजा मिली है। उसपर करीब 1.18 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार यह महिला अधिकारी झोंग यांग हैं।

बेहद सुंदर होने के चलते लोग उन्हें “खूबसूरत गवर्नर” भी कहते हैं। वह गुइझोउ प्रांत के कियानान की गवर्नर थीं। इसके साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) की उप सचिव रहीं हैं। उनपर अपने लिए काम करने वाले 58 पुरुष कर्मचारियों के साथ यौन संबंध बनाने और लगभग 60 मिलियन युआन (71 करोड़ रुपए से अधिक) की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं।

22 साल की उम्र में कम्यूनिस्ट पार्टी में शामिल हुई थी झोंग यांग

52 साल की झोंग यांग 22 साल की उम्र में कम्यूनिस्ट पार्टी में शामिल हुईं थीं। धीरे-धीरे उसका ओहदा बढ़ा और वह नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) में डिप्टी के पद तक पहुंचीं। झोंग को फल और कृषि संघ की स्थापना करने के लिए जाना जाता है। इसका उद्देश्य किसानों और जरूरतमंद बुजुर्गों की मदद करना है।

डॉक्यूमेंट्री से खुला झोंग यांग का राज

जनवरी में गुइझोउ रेडियो और टेलीविजन ने एक डॉक्यूमेंट्री दिखाकर झोंग से जुड़े विवादों को उजागर किया। बताया गया कि झोंग ने रिश्वत ली और अपने पद का दुरुपयोग पसंदीदा कंपनियों को सरकारी निवेश के बहाने आकर्षक अनुबंध दिलाने में किया। उन्होंने एक व्यवसायी के लिए एक हाई टेक्नोलॉजी इंडस्ट्रियल एस्टेट में जमीन के विकास को मंजूरी दिलाई। उस कारोबारी के साथ झोंग के करीबी संबंध थे। डॉक्यूमेंट्री में खुलासा किया गया कि झोंग उन कंपनियों की उपेक्षा करती थीं, जिनका उनसे कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है।

झोंग ने 58 कर्मचारियों के साथ बनाए संबंध

झोंग पर आरोप है कि उन्होंने अपने अधीन काम करने वाले 58 कर्मचारियों के साथ सेक्स संबंध बनाया। कुछ लोग झोंग द्वारा दिए गए प्रलोभन के चलते उनके प्रेमी बन गए। कुछ लोग न चाहते हुए भी झोंग के साथ संबंध बनाते थे। वे महिला अधिकारी से डरकर ऐसा करते थे। वह ओवरटाइम के नाम पर पुरुष कर्मियों को रोक लेती थीं और उनके साथ संबंध बनाती थीं। उन्होंने व्यावसायिक यात्राओं पर जाने के बहाने अपने प्रेमियों के साथ समय बिताया।

भेद खुलने के बाद झोंग को अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया गया था। सितंबर में उन्हें सीपीसी से निष्कासित किया गया। डॉक्यूमेंट्री में झोंग ने कहा कि उन्हें अपने किए पर पछतावा है। उन्होंने कहा, “मैं अपने पूर्व सहकर्मियों, परिवार के सदस्यों या उन नेताओं का सामना नहीं कर सकती जिन्होंने मेरी देखभाल की और मेरा पालन-पोषण किया। मैं शर्मिंदा हूं।”

Post a Comment

0 Comments