---Third party advertisement---

बहू ने ससुर पर लगाए आरोप, बोली- दोनों जेठानियों के साथ बनाता है संबंध!!

अलीगढ़ में रहने वाली एक महिला ने अपने सगे ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बयान में बताया कि ससुर शादी के बाद से ही उसपर बुरी नजर से देखता है और दोनों जेठानियों के साथ संबंध बनाता था। 

sasur bahu : बहू ने ससुर पर लगाए आरोप, बोली- दोनों जेठानियों के साथ बनाता है संबंध
अलीगढ़ में बहू के साथ ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। बहू ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुर उसके ऊपर बुरी नीयत लगाकर बैठा है और आए दिन अश्लीलता करता रहता था। जिसके बाद उसने यह बात अपनी मां-बाप से भी बताई थी।

लेकिन उस समय लोक लाज के डर से उसके माता पिता ने उसे शांत रहने के लिए बोल दिया और कहा कि स्थिति सुधर जाएगी। लेकिन ससुर लगातार उसके साथ अश्लीलता करता रहा। बीते दिनों वह अपने कमरे मे लेटी हुर्इ थी, तो ससुर अपने भाई के साथ नग्न अवस्था में वहां आ गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जैसे तैसे उसने अपनी लाज बताई और मायके भाग आई।

एटा की रहने वाली है पीड़ित महिला

ससुर के अत्याचार से परेशान बहू मूल रूप से एटा की रहने वाली है। उसने बताया कि उसकी शादी 20 जून 2021 को अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसके दोनों जेठ की शादी नाबालिग रहते ही हो गई थी।

बहू ने आरोप लगाया कि उसके ससुर के उसकी जेठानियों के साथ अवैध संबंध हैं और उसने अपनी जेठानी और ससुर को कई बार आपत्ति जनक अवस्था में भी देखा है। दोनों जेठानियों के साथ ससुर ने उसके साथ भी ऐसा करने का प्रयास किया। कई बार अश्लीलता की और एक दिन उसे पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद वह कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।

एसएसपी से मिलकर की है शिकायत

पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया कि ससुर की इन्हीं हरकतों की वजह से एक बार उसकी सास ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। ससुर के छोटे भाई की शादी नहीं हुई है और वह भी अपने भाई के साथ उसके ऊपर बुरी नजर रखता है।

वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। गंगीरी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि मामले की जांच करके मुकदमा दर्ज किया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।इसे भी जरूर पढ़ें -

Post a Comment

0 Comments