Trending Khabar TV (ब्यूरो) : कई बार महिलाएं पहली बार मिलने पर या कुछ बार देखने के बाद ही किसी पुरुष के प्रति आकर्षित हो जाती हैं। इसे अक्सर आकर्षण का नियम (लॉ ऑफ अट्रैक्शन) कहा जा सकता है। वैज्ञानिक शोध के अनुसार, महिलाएं पुरुषों की कुछ खास खूबियों और गुणों की वजह से उनकी ओर खिंचाव महसूस करती हैं।
आत्मविश्वास, ईमानदारी और जिम्मेदार स्वभाव महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। इसके अलावा, शारीरिक भाषा, बातचीत करने का तरीका और दूसरों के प्रति व्यवहार भी अहम भूमिका निभाते हैं। अगर पुरुष अपने विचार स्पष्ट तरीके से व्यक्त करते हैं और संवेदनशील होते हैं, तो यह उन्हें और अधिक आकर्षक बनाता है।
रटगर्स यूनिवर्सिटी की मानवविज्ञानी और बेस्टसेलिंग लेखिका का कहना है कि महिलाएं दुनिया भर में पुरुषों की अभिव्यक्तियों के आधार पर आकर्षित होती हैं। ऐसे पुरुष जो बातचीत में रूचि दिखाते हैं और महिलाओं को समझने की कोशिश करते हैं, उन्हें अधिक पसंद किया जाता है।
महिलाएं चाहती हैं कि पुरुष उनकी बातों को ध्यान से सुनें और उन्हें अपनी भावनाओं और विचारों को खुलकर व्यक्त करने का मौका दें। जब पुरुष ज़बरदस्ती या अपनी बात थोपने की बजाय सहयोगी और सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाते हैं, तो वे महिलाओं के लिए अधिक आकर्षक बन जाते हैं। हेलेन के अनुसार, यह स्वाभाविक है कि महिलाएं उन पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं जो उन्हें समझने और सम्मान देने में सक्षम होते हैं। यही गुण एक स्वस्थ और सकारात्मक संबंध की नींव रखते हैं।
अब वो समय नहीं रहा जब माना जाता था कि महंगे कपड़े पहनने वाले या लग्जरी गाड़ियों से चलने वाले पुरुष ही महिलाओं की पसंद बनते हैं। एक शोध के अनुसार, यदि आप साइकिल से भी चलते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। असली आकर्षण आपका व्यक्तित्व है, जो आपके चेहरे और व्यवहार से झलकता है। महिलाओं को प्रभावित करने के लिए महंगे कपड़े जरूरी नहीं हैं, बल्कि आपके कपड़े पहनने का तरीका और आपका आत्मविश्वास मायने रखता है। आपका सरल और सच्चा व्यक्तित्व महिलाओं का दिल जीतने के लिए काफी है।
2010 में हुए एक शोध के अनुसार, 3,770 वयस्कों पर किए गए अध्ययन में यह पाया गया कि महिलाएं अक्सर बड़ी उम्र के पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं। डंडी यूनिवर्सिटी की मनोवैज्ञानिक और लेखिका फियोना मूर के अनुसार, आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें ताकतवर और परिपक्व पुरुष अधिक आकर्षित करते हैं। बड़ी उम्र के पुरुषों का अनुभव और स्थिरता उन्हें महिलाओं की पसंद बना देता है।
वैसे अगर दुनिया की बात करें तो पुरुष और महिलाओं के बीच रिलेशनशिप में उम्र का फासला मिट गया है। ज्यादा उम्र के पुरुष अनुभवी होने के कारण शायद महिलाओं को ज्यादा भाते हैं, फिर बढ़ी हुई उम्र के कारण उनकी पर्सनालिटी में एक कांफिडेंट और समझदारी भी आ जाती है।
न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 2013 के एक अध्ययन में महिलाओं ने साफ-चेहरा, हल्की दाढ़ी, भारी दाढ़ी, या पूरी दाढ़ी के आकर्षण को वोट दिया। महिलाओं ने कहा कि सबसे आकर्षक पुरुष हल्की दाढ़ी वाले थे। हल्की दाढ़ी आजकल पूरी दुनिया के युवकों से लेकर पुरुषों में ट्रेंड है। वो हल्की स्टाइलिश दाढ़ी रखने में रुचि ले लेते हैं। इसमें वो साफसुथरे और आर्गनाइज भी लगते हैं।
महिलाओं को दयालु और सौम्य स्वभाव वाले पुरुष पसंद आते हैं। आमतौर पर ऐसे पुरुष हमेशा से महिलाओं को अच्छे लगते हैं, जो उनके प्रति तहजीब औऱ ख्याल रखने वाला भाव रखते हैं और इसका प्रदर्शन भी करते हैं। आमतौर पर ऐसे पुरुषों का स्वाभाव महिलाओं के दिल को छू जाता है। वो उनकी प्रति एक खास फीलिंग फील करने लगती हैं। कई अध्ययनों से ये भी संकेत मिलता है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों के प्रति भी अधिक आकर्षित होती हैं जो उन्हें हंसा सकते हैं। ऐसी महिलाएं हमेशा सेंस ऑफ ह्यूमर पसंद करती हैं। उन्हें हंसाने वाले पुरुष ना केवल जिंदादिल लगते हैं बल्कि जीवन को लेकर पाजिटीव ख्याल रखने वाले भी।
तो ये बात पुरुषों के समझने के लिए भी लॉ ऑफ अट्रैक्शन के तहत कौन सी बातें आती हैं। लिहाजा पुरुषों को समझ लेना चाहिए अगर वो ये आदतें या व्यक्तित्व रखते हों तो संभव है कि महिलाओं को अपने प्रति आकर्षित कर रहे हों।