अटल जी के पीछे 4 KM पैदल चले थे मोदी, लेकिन राहुल ने…

Modi walked 4 KM behind Atal Ji, but Rahul...

Manmohan Singh Funeral: दो बार भारत के प्रधानमंत्री रह चुके डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज यानी शनिवार, 28 दिसंबर को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े मौजूद रहे। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहुल की हो गई खिंचाई
भाजपा समर्थक सोशल मीडिया पर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा का वीडियो शेयर कर रहे हैं। राहुल गांधी निगम बोध घाट उसी गाड़ी में पहुंचे जिसमें मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर रखा हुआ था। इसकी तुलना अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार से की जा रही है। लोग ये कह रहे हैं कि कैसे 70 साल के मोदी अटल जी की गाड़ी के पीछे 4 किलोमीटर तक पैदल चले थे जबकि भारत जोड़ो यात्रा करने वाले राहुल थोड़ी दूर भी नहीं चल पाए। ये होता है किसी को सम्मान देना।

पाकिस्तान में हुआ था जन्म
बता दें कि मनमोहन सिंह का जन्म पाकिस्तान के गह गांव में हुआ था। हालांकि पाकिस्तान में जन्म के बावजूद डॉ. सिंह बतौर पीएम कभी भी पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गए। डॉ. मनमोहन सिंह शांत और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे, जिसके कारण उन्हें उनके राजनीतिक विरोधी भी उनका सम्मानित करते थे। उन्हें कई प्रमुख सम्मान मिले, जिनमें 1987 में पद्म विभूषण, 1993 में एशिया मनी अवार्ड, 1995 में जवाहरलाल नेहरू बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड सहित अन्य कई पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों से मानद उपाधियां भी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *