दिल्ली-NCR में ठंड ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, ये इलाके रहे सबसे ठंडे, जानें नए साल पर कैसा रहेगा मौसम

Gazab Viral – (Delhi Weather Update) दिल्ली-NCR में पिछले हफ्ते लगातार बारिश के बाद से ठंड बढ़ गई है, जिससे लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। रविवार को सुबह से ही शीतलहर का कहर जारी था और तापमान में गिरावट देखी गई है। (Today Delhi Weather)

पहाड़ी क्षेत्रों जैसे कश्मीर और हिमाचल में भी लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। आज, 30 दिसंबर को मौसम ठंडा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, नए साल की शुरुआत भी ठंडी रहने वाली है। आज सुबह दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो ठंड का संकेत है। (Delhi me kaisa rahega mausam)

आज का मौसम-

रविवार को सर्द हवाओं ने दिल्लीवासियों को कांपने पर मजबूर कर दिया। लोगों ने ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलाए। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को सूर्योदय 7:13 बजे और सूर्यास्त 5:34 बजे होगा। सुबह के समय घने कोहरे ने सड़कें ढक ली थीं, जिससे दृश्यता में कमी आई। ठंडे मौसम ने सभी को अपने-अपने तरीके से इस सर्दी का सामना करने पर मजबूर कर दिया है।

दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके-

– पालम
– आया नगर
– नरेला
– नजफगढ़
– मयूर विहार

आने वाले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच मौसम सामान्य से ज्यादा ठंडा रहने की संभावना है। विशेष रूप से 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। 1 जनवरी का दिन भी ठंडा रहेगा। इसके अलावा, कोहरे में भी वृद्धि हो सकती है, जो दृश्यता को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान लोग को गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। (Delhi me aane waale dion me kaisa rahega mausam)

नोएडा का मौसम-

नोएडा में सुबह कोहरा और शीतलहरों का असर दिखा। आज का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम बेहद ठंडा बना हुआ है, जिसमें अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस ठंड के कारण लोग सुबह जल्दी घर से बाहर निकलने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं। (Noida Weather Update)

कब होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, नए साल तक बादल छाए रहने की आशंकाएं हैं मगर बारिश को लेकर कोई ताजा अपडेट नहीं मिला है। हालांकि, 31 दिसंबर को नोएडा में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *