Flight Luggage Rules – हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, फ्लाइट में लगेज से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव

Flight Luggage Rules - हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, फ्लाइट में लगेज से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव

Gazab Viral – (Flight Luggage Rules) हवाई यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है जिसमें लगेज से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) और सीआईएफएफ ने हैंग बैग पर कुछ नए प्रतिबंध लागू किए हैं। यह कदम एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेकप्वाइंट्स पर यात्रियों की भीड़ को कम करने और हवाई यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए उठाया गया है। नए नियमों से यात्रियों को यात्रा के दौरान आसानी होगी और सुरक्षा प्रक्रियाएं भी सरल होंगी।

नई हैंड बैग पॉलिसी अंतरराष्ट्रीय और डोमेस्टिक फ्लाइट्स दोनों पर लागू होगी। अब यात्री केवल एक हैंड बैग या कैबिन बैग ही फ्लाइट में ले जा सकेंगे, जबकि अतिरिक्त बैगों को चेक इन कराना होगा। यह नियम 2 मई 2024 से बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा। इंडिगो, एयर इंडिया और अन्य एयरलाइंस ने भी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार नियमों को अपडेट किया है। इस बदलाव का उद्देश्य फ्लाइट्स में बेहतर प्रबंधन और सुगमता सुनिश्चित करना है।

एयर इंडिया लगेज के नियम (Air India Luggage Rules)-

एयर इंडिया के वेबसाइट के मुताबिक इकोनॉमी क्लास यात्रियों को 7 किलोग्राम तक हैंड बैग ले जाने की अनुमति होगी। फर्स्ट क्लास या बिजनेस क्लास के लिए यह सीमा 10 किलोग्राम है। बैगेज की लंबाई 40 सेमी, चौड़ाई 20 सेमी और ऊंचाई 55 सेमी होनी चाहिए। एक से अधिक बैग होने पर चेक इन होगी। लेडीज पर्स और लैपटॉप का वजन 3 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए, यह सीट के नीचे समा जाए इतना बड़ा होना चाहिए। बैग का वजन या साइज़ अधिक होने पर शुल्क भुगतान करना होगा। म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट या अन्य उपकरण के लिए एक्स्ट्रा सीट बुक करना होगा, वजन 75 किलो तक होगा चाहिए।

इंडिगो फ्लाइट लगेज नए नियम (Indigo Flight Rules)-

यात्री 7 किलोग्राम तक का एक हैंड बैग ले जा सकते है, इसकी साइज़ 115 सेमी होनी चाहिए। यात्रियों को लेडीज पर्स या लैपटॉप बैग ले जाने की इजाजत होगी। वजन 3 किलो तक होना चाहिए।

यात्रियों के लिए सुझाव-

– यात्रा से पहले बैग का वजन और आकार जांच लें।
– 7 किलोग्राम से अधिक सामान होने पर चेक-इन बैगेज में रखें।
– एयरलाइंस के नियम पढ़ें, हर एयरलाइन के नियम अलग हो सकते हैं, अपनी एयरलाइन की गाइडलाइन जरूर देखें।
– जरूरी सामान अलग रखें जैसे- पासपोर्ट, टिकट, दवाइयां और आवश्यक वस्तुएं हैंड बैग में रखें।

– हवाई यात्रा के नए नियम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं। इस नए बदलाव के साथ, हवाई यात्रा को और ज्यादा सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *