बेकिंग सोडा का यूज करें घर की रसोई में रखा बेकिंग सोडा गंध को सोखने की क्षमता रखता है. बेकिंग सोडा को छोटीछोटी कटोरी में लेकर घर के कोनों में रख दें. इसके अलावा कपड़े धोने के लिए पानी में लास्ट में बेकिंग सोडा मिलाएं.

सफेद सिरका का स्प्रे घर की रसोई, बाथरूम ऐसी जगहें होती हैं, जहां स्मेल आने की संभावना ज्यादा रहती है. इसके लिए सफेद सिरका को पानी में मिलाकर स्प्रे करें और फिर उससे सफाई करें. इससे गंदगी भी साफ होगी और बदबू भी नहीं आएगी.
कपूर और लौंग घर में नेचुरल सुगंध के लिए सबसे अच्छा है कि आप लौंग और कपूर जलाएं. इससे पॉजिटिव एनर्जी भी महसूस होती है. इसमें आप चाहे तो एक तेजपत्ता भी डाल सकते हैं. इस धुएं से बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं.
वेंटिलेशन है बेहद जरूरीसीलन की बदबू हटाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है वेंटिलेशन सही रखना. सुबह और शाम को घर की खिड़कियों को खोल दें ताकि हल्की धूप और हवा का प्रवाह सही हो जाए. इससे सीलन भी कम होगी और बदबू भी नहीं आएगी.
कपड़ों को धूप दिखाएं बारिश के दिनों में अलमारी में रखे कपड़े भी सीलन पकड़ लेते हैं. इससे भी अजीब सी गंध आने लगती है. ऐसे में धूप निकलते ही तुरंत सारे कपड़े और खासकर बेडशीट, गद्दे, कंबल को जरूर धूप दिखानी चाहिए. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।
डिफ्यूजर से महक उठेगा घर आप मार्केट से एक ऑयल डिफ्यूजर खरीद कर ला सकते हैं. इसके लिए इसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालें और फिर अपनी पसंद की खुशबू का एशेंशियल ऑयल इसमें कुछ बूंद डाल दें. अब इसे ढक्कन लगाने के बाद चालू कर दें. खासकर लेमन ग्रास और लैवेंडर सबसे बेस्ट रहते हैं.



