Featured Image

Kerala Crime: केरल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक मां ने बड़ी ही बेदर्दी से अपनी बेटी की हत्या कर दी. इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि एक चौंकाने वाली घटना में, केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के मलयिनकीझू में एक साल की बच्ची की उसकी मां ने कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है और बच्ची की मां, 29 साल की क्रिस्टी को आरोपी बनाया है.

ऐसे की हत्या

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रिस्टी का अभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, क्योंकि उसने कथित तौर पर कुछ गोलियां खा लीं और खुदकुशी की कोशिश की. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि बच्ची, जिसकी पहचान अन्ना के तौर पर हुई है, कल शाम जब यह घटना हुई, तो वो अपनी मां और अपनी नानी के साथ घर पर थी.

मान सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पंजाब के 2,000 से ज्यादा गांवों में लगेंगे स्पेशल कैंप, 33 लाख परिवारों तक आशा वर्कर्स पहुंचाएंगी ‘सेहत कार्ड’!

आखिर क्यों की बेटी की हत्या

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली, और आस-पास के लोगों ने बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया. हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका. इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बच्ची की गर्दन पर चाकू का निशान था. पोस्टमॉर्टम शुक्रवार को किया जाएगा, और जांच चल रही है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे का कारण जांच के बाद ही पता चलेगा.