पुणे में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पुणे के सिप्ला फार्मा एंड लाइफ साइंसेज लिमिटेड के दवा भंडारण एवं वितरण लाइसेंस रद्द कर दिया है. FDA के मुताबिक, इस मामले में डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवा की पैकेजिंग पर गलत तरीके से विज्ञापन किया गया और पुलिस जांच में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं.

जून 2026 में पुणे के वडकी स्थित कंपनी के मुख्य Warehouse पर कार्रवाई के दौरान रिएक्टिन प्लस गोलियां को लेकर नियमों का उल्लंघन पाया गया. यह दवा Schedule H श्रेणी में आती है और इसे बिना डॉक्टर की सलाह के बेचना या इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ है.
99.99 लाख कीमत का दवा भंडार जब्त
जांच में करीब ₹99.99 लाख कीमत का दवा भंडार जब्त किया गया. खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि इस तरह के विज्ञापन से लोगों में डॉक्टर की सलाह के बिना दवा लेने यानी स्वयं दवा लेने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है.
कंपनी ने जरूरी निर्देशों का भी नहीं किया पालन
इसी वजह से प्रशासन ने गलत लेबल या गलत जानकारी वाली दवा Reactin Plus Tablets के Stock को बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया था. हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में जरूरी निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं किया, जिसके बाद अब दवा भंडारण एवं वितरण लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की गई है.FDA की इस कार्रवाई के बाद दवा कंपनियों और चिकित्सा दवा आपूर्ति श्रृंखला में नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया है.
सिप्ला ने क्या कहा?
सिप्ला फार्मा एंड लाइफ साइंसेज ने कहा है कि उसने पुणे FDA के उस आदेश को चुनौती दी है, जो कंपनी की ओर से संचालित सीएंडएफ गोदाम के संचालन से संबंधित है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। कंपनी के मुताबिक, यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है. इसलिए न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक इस मामले की कार्यवाही पर आगे टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.
कंपनी ने स्पष्ट किया कि FDA के आदेश में उसके उत्पादों की सुरक्षा, गुणवत्ता या प्रभावशीलता को लेकर कोई चिंता नहीं जताई गई है. साथ ही, इस आदेश में मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी किसी समस्या का भी उल्लेख या संकेत नहीं है.
सिप्ला ने कहा कि वह पिछले नौ दशकों से स्वास्थ्य क्षेत्र में एक भरोसेमंद संस्था के रूप में काम कर रही है और आगे भी उत्पादों की गुणवत्ता, नियामकीय नियमों के अनुपालन तथा मरीजों की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.



