Fatima Sana Injury Update: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में आज भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान की महिला टीम के हाथो में है, वहीं पाकिस्तान की कमान फातिमा सना के पास है. भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है.

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना, भारत के खिलाफ मैच से पहले चोटिल, साथी खिलाड़ी ने कर दिया चोटिल
पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना, भारत के खिलाफ मैच से पहले चोटिल, साथी खिलाड़ी ने कर दिया चोटिल

रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना , भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस में चोटिल हो गईं, पाकिस्तान कप्तान को चोटिल खुद उनके ही टीम के खिलाड़ी ने किया, जिसके बाद उन्हें लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया.

आयशा जफर के शॉट से चोटिल हुई Fatima Sana

पाकिस्तान की टीम, भारत के खिलाफ मैच से पहले नेट में पसीना बहा रही है. इसी प्रैक्टिस मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी आयशा जफर का एक शॉट पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के घुटने पर लगा, जिसकी वजह से फातिमा सना चोटिल हुईं और मैदान के बाहर उन्हें लंगड़ाते हुए जाते देखा गया, हालांकि 45 मिनट बाद ही उन्हें बिना किसी दर्द के चलते देखा गया.

फातिमा सना के चोटिल होने पर पाकिस्तान टीम के फिजियो और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें नेट्स से बाहर किया. इसके बाद वह घुटने पर आइस पैक लगाकर बैठी रहीं और प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं ले पाईं. चोट लगने के बारे में फातिमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि

“वह गेंद से लगने वाली सामान्य चोट थी. आयशा बाजी ने शॉट खेला और मेरे घुटने पर लगा. मुझे लगता है कि अब ठीक हूं. उम्मीद है .”

फातिमा सना का फिट रहना पाकिस्तान के लिए जरूरी

फातिमा सना, पाकिस्तान की आलराउंडर खिलाड़ी हैं, वो नई गेंद से पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी करती हैं, वहीं बल्लेबाजी में भी फातिमा सना मिडिल ऑर्डर में आकर अच्छे खासे रन बनाती हैं. ऐसे में अगर ये खिलाड़ी चोटिल रहती है, तो पाकिस्तान के लिए ये बुरी खबर है.

पिछले वर्ल्ड कप से फातिमा ने टी20 इंटरनेशनल में 183 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने महिला क्रिकेट में 15 गेंद में अर्धशतक भी बनाया. साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ 41 गेंद में 90 रन की पारी भी खेली थी. ऐसे में अगर भारत के खिलाफ ये खिलाड़ी नही खेलती है, तो पाकिस्तान की टीम की हार वैसे ही तय है.