Gondia FDA Crackdown: खाद्य व औषधि प्रशासन के गोंदिया विभाग ने मार्च महीने से जिले के 12 स्थानों, कोहमारा, रावणवाड़ी, गोंदिया शहर और ग्रामीण, दवनीवाड़ा, डुग्गीपार, रामनगर, गोंदिया शहर आदि में छापेमारी की। इस छापेमारी से करीब 2,36,462 रु. का माल जब्त किया गया।

प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू पर शिकंजा, गोंदिया में FDA की छापेमारी से गुटखा माफियाओं में हड़कंप​
प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू पर शिकंजा, गोंदिया में FDA की छापेमारी से गुटखा माफियाओं में हड़कंप​

खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का उल्लंघन करने पर कई खाद्य व्यापारियों और सुगंधित तंबाकू के विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। गोंदिया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खानेपीने की दुकानों पर छापेमारी की गई। पिछले तीन महीने में करीब 12 जगहों पर छापेमारी कर 2,36,462 रु. का कीमती सामान जब्त किया गया है।

गुटखा माफियों में हड़कंप

खाद्य व औषधि प्रशासन की कार्रवाई से शहर के साथसाथ जिले में भी में हड़कंप मच गया है और ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि शहर के हर हिस्से में गुटखा और खर्रा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अवैध दवा विक्रेता भी निशाने परजिले में अवैध दवा विक्रेता भी विभाग के निशाने पर हैं और शिकायत मिलते ही दुकान पर छापेमारी की जा रही है। पिछले कुछ महीनों में दवा दुकानों पर छापेमारी हुई थी, इसलिए अब अवैध दवा विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया है।

यह अभियान हमेशा जारी रहेगा

विभाग के सहायक आयुक्त अमृता शिर्के ने कहा कि शिकायत मिलते ही विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। शिकायतकर्ता को शिकायत करने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है और प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों से शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान हमेशा जारी रहेगा।