Guru Purnima Gifts Idea: गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु, शिक्षक, मेंटर या फिर यदि आपका कोई आध्यात्मिक गुरु हो, तो उन सबके लिए समर्पित होता है। यह दिन गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन होता है।

इस दिन कई लोग अपने गुरु को उपहार देते हैं, यह उनके प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का एक माध्यम है। हालांकि, महंगे गिफ्ट से ज्यादा महत्व उस भावना का होता है, जिसके साथ उन्हें भेंट किया जाता है।

आइए जानते हैं गुरु को क्या भेंट करें

  • आध्यात्मिक या प्रेरणादायक पुस्तक

अगर आपके गुरु को पढ़ने का शौक है, तो कोई अच्छी आध्यात्मिक, दर्शन या प्रेरणादायक पुस्तक उपहार में देना एक मीनिंगफुल ऑप्शन हो सकता है।

  • पौधा

पौधा किसी को गिफ्ट में देना हमेशा जीवन का प्रतीक होता है। , बांस, पीस लिली या कोई अन्य पौधा निरंतर विकास का प्रतीक माना जाता है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। यह लंबे समय तक आपकी शुभकामनाओं की याद भी दिलाता है।

गुरु पूर्णिमा

  • हैंड रीटेन लेटर

कई बार दिल से लिखे कुछ शब्द किसी महंगे उपहार से भी ज्यादा मूल्यवान होते हैं। एक छोटासा धन्यवाद पत्र गुरु के प्रति आपकी कृतज्ञता को व्यक्त करने का सबसे व्यक्तिगत तरीका हो सकता है.

  • हेल्दी गिफ्ट हैम्पर

स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाले गुरु के लिए ड्राई फ्रूट, हर्बल टी या हैम्पर एक उपयोगी और सम्मानजनक उपहार हो सकता है।

गुरु पूर्णिमा

  • डायरी और पेन

किसी को डायरी व पेन तोहफे के रूप में देना भले ही पुराना तरीका हो सकता है, लेकिन इसकी उपयोगिता अनमोल है। एक सुंदर डायरी और अच्छी गुणवत्ता का पेन ज्ञान, लेखन और नए विचारों का प्रतीक होता है। शिक्षक और मेंटर के लिए यह हमेशा उपयोगी उपहार होता है।

  • पूजा या ध्यान से जुड़ी चीजें

अगर आपके गुरु आध्यात्मिक जीवन से जुड़े हैं, तो धूप, दीप, ध्यान कुशन, मंत्र पुस्तक या पूजा से जुड़ी अन्य वस्तुएं भी उपयुक्त उपहार हो सकती हैं।

गुरु पूर्णिमा

  • सेवा और समय

भारतीय परंपरा में गुरु के प्रति सम्मान सिर्फ वस्तुओं से नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और उनके बताए मार्ग पर चलने से भी व्यक्त किया जाता है। कई लोगों के लिए यही सबसे बड़ा गुरु दक्षिणा हो सकता है।