Featured Image

किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने दो बच्चों को जहर देने और इसके बाद खुद भी कीटनाशक निगलकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला और उसके दोनों बेटों को गंभीर हालत में किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है। बच्चों की स्थिति में इलाज के बाद सुधार बताया जा रहा है, जबकि महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र के पठान टोला, बुढ़ीमारी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद को लेकर महिला फरहत जान कथित तौर पर नाराज थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपने दोनों बेटों को जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद महिला ने खुद भी कीटनाशक निगल लिया। महिला ने बताया कि हर दिन उसका पति उसके साथ मारपीट किया करता था जिसकी वजह से उसने ये खौफनाक कदम उठाया। महिला ने कहा कि आखिर बच्चों को किसके भरोसे छोड़ कर जाती इसीलिए बच्चों को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया।

महिला और दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया।

22 साल है मां की उम्र

अस्पताल में भर्ती महिला की पहचान 22 वर्षीय फरहत जान, पति जाकिर के रूप में हुई है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वहीं उसके दोनों बेटे 10 वर्षीय फैजान और 7 वर्षीय फैजल बताए गए हैं।

अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने तीनों का इलाज शुरू किया। उपचार के बाद दोनों बच्चों की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

सदर अस्पताल के चिकित्सक सुबोजीत दास के अनुसार महिला और दोनों बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इलाज के बाद तीनों की हालत पहले की तुलना में बेहतर हुई है, हालांकि महिला की स्थिति अभी भी थोड़ी गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना इलाके में फैलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।फिलहाल घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है। महिला का आरोप है कि उनके पति के द्वारा आए दिन लड़ाई और मारपीट किया जाता है। वहीं बच्चों के पालन पोषण सहित किसी भी चीज में ध्यान नहीं देता है इस प्रताड़ना से बेबस होके महिला के यह कदम उठाया है।

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।