भारतीय क्रिकेट टीम ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने साल 2024 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा बोल दिया था, लेकिन वह आज भी क्रिकेट को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते है। दरअसल हाल में अश्विन को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि वह BCCI की सीनियर चयन समिति में जड़ने वाले है।

सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनके स्थान पर अश्विन को उनके स्थान पर जगह दी जाने वाली है तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Ravichandran Ashwin को मिलेगी भारतीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम से संन्यास लेने के बाद अश्विन अभी मौजूदा समय में विदेश T20 लीग में अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आते हैं, लेकिन अब अश्विन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में सीनियर चयन समिति का हिस्सा बनाए जाने पर चर्चा तेज है। बता दें कि बोर्ड ने अभी इस बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

टीम के लिए फायदेमंद साबित होंगे Ravichandran Ashwin

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में भारतीय चयनकर्ता का पद अजीत अगरकर के पास है। जिनका कार्यकाल सितंबर 2026 तक है। सितंबर के बाद किसी अन्य को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी जाने वाली है जिसकी खोज लगातार BCCI कर रही है।

इस पद के लिए अश्विन का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर नजर आ रहा है। क्योंकि अश्विन के पास भारतीय टीम को लेकर काफी ज्यादा अच्छा अनुभव है। ऐसे में अगर अश्विन को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो भारतीय टीम के लिए यह काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है।

अश्विन का क्रिकेट करियर

रविचंद्रन अश्विन के क्रिकेट करियर की बात करें तो खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 106 टेस्ट मैच खेले हैं। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इन मैचों में खिलाड़ी ने कुल 6 बार शतक दर्ज किए हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने अपने खाते में कुल 3503 रन दर्ज किए हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उसमें खिलाड़ी ने अपने नाम कुल 537 विकेट किए हैं।

इसके अलावा खिलाड़ी ने टीम के लिए 116 ODI मैचों में 707 रन बनाए और 156 विकेट अपने नाम किए हैं और T20 में खिलाड़ी ने केवल 65 मैच खेले हैं, जिसमें 184 रन बनाकर 72 विकेट अपने नाम किए हैं।