Maruti Suzuki अपनी प्रीमियम हैचबैक Baleno को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है. टेस्टिंग के दौरान नजर आए मॉडल और सामने आई रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि फेसलिफ्ट वर्जन में सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि फीचर्स में भी कई अहम बदलाव किए जा सकते हैं. नई Baleno को 5 सितंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. अगर आप भी नई Baleno खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो इसके संभावित पांच फीचर्स आपके लिए खास हो सकते हैं.

CNG के साथ मिल सकता है AMT गियरबॉक्स
Maruti Suzuki फैक्ट्रीफिटेड CNG कारों के मामले में काफी समय से मजबूत स्थिति में है. हालांकि, कंपनी की CNG कारों में अब तक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं मिलता है.नई Baleno Facelift के साथ यह तस्वीर बदल सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें CNG के साथ AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है. इसमें 1.2लीटर, 4सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का CNG वर्जन इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है. CNG मोड में यह इंजन करीब 77.5 PS की पावर और 98.5 Nm का टॉर्क दे सकता है.
गर्मियों में काम आएंगी वेंटिलेटेड सीट्स
नई में फ्रंट सीट्स को और ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए वेंटिलेशन फीचर जोड़ा जा सकता है. मौजूदा मॉडल की सीटें पहले से आरामदायक मानी जाती हैं और इनमें अच्छा अंडरथाई सपोर्ट भी मिलता है. गर्मियों में लंबे समय तक कार चलाने वालों के लिए वेंटिलेटेड सीट्स काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं. इस फीचर के आने से Baleno के केबिन को भी पहले से ज्यादा प्रीमियम फील मिल सकता है.
मिलेगा बड़ा 10.1इंच टचस्क्रीन
मौजूदा Baleno में 9इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। फेसलिफ्ट मॉडल में इसे अपग्रेड करके 10.1इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है. उम्मीद है कि यह वही यूनिट होगी जो Maruti की कुछ नई SUVs में भी देखने को मिलती है. इसके साथ वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट भी मिल सकता है. इससे फोन कनेक्ट करना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा.
वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा
Baleno Facelift में वायरलेस फोन चार्जर भी जोड़े जाने की उम्मीद है. इससे फोन चार्ज करने के लिए हर बार केबल निकालने की जरूरत कम हो जाएगी और सेंटर कंसोल ज्यादा साफसुथरा दिखाई देगा.अगर कार में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto भी मिलता है, तो फोन को इंफोटेनमेंट सिस्टम से जोड़ने के लिए USB केबल की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
Level 1 ADAS से बढ़ेगी सेफ्टी
नई Baleno का सबसे बड़ा अपडेट Level 1 ADAS हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Rear CrossTraffic Alert, Blind Spot Warning और Safe Exit Alert जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं. हालांकि, इन फीचर्स को सिर्फ टॉप वेरिएंट तक सीमित रखा जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो शहर में ड्राइविंग, लेन बदलने और पार्किंग के दौरान सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.
लुक में भी दिख सकते हैं बदलाव
फीचर्स के अलावा Baleno Facelift के एक्सटीरियर में भी कुछ बदलाव किए जाने की उम्मीद है. कार में नए डिजाइन के हेडलैंप, अपडेटेड ग्रिल और बीच में क्रोम गार्निश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा नए अलॉय व्हील्स और बदला हुआ रियर बंपर भी दिया जा सकता है. हालांकि, टेललैंप के डिजाइन में बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है.



