Noida Swimming Pool Accident: नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सेक्टर135 स्थित वाजिदपुर गांव निवासी लक्की के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोएडा: सेक्टर-135 के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस​
नोएडा: सेक्टर-135 के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस​

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय स्विमिंग पूल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सेक्टर135 के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई को थाना एक्सप्रेसवे पुलिस को मेमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर135 स्थित वाजिदपुर गांव का निवासी लक्की की स्विमिंग पूल में डूबने से मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

तो वहीं नोएडा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत केवल डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है। फिलहाल, सभी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

लापरवाही मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और उनके द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे तथा युवक किन परिस्थितियों में पानी में डूबा। एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की बात सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।