अंतरराष्ट्रीय मंच पर भूमिका शाजवानी ने भारत का नाम रोशन किया। दरअसल, भूमिका ने मिसेज अर्थ एलीट 2026 खिताब अपने नाम किया है। यह ताज सिर्फ खूबसूरती का नहीं, बल्कि सझदारी, आत्मविश्वास और समाज के लिए काम करने सोच के लिए भी दिया जाता है। वहीं, मिसेज अर्थ एलीट 2026 का ताज जीतकर भूमिका शाजवानी ने इतिहास रच दिया है।
जानिए कैसे हासिल किया मुकाम
भूमिका शाजवानी भारत का प्रतिनिधित्व करती हुई जजों को अपने विचारों से काफी प्रभावित किया। बता दें कि, भूमिका ने पर्यावरण सुरक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर साफ और मजबूत विजन रखा। उनकी सबसे खास बात यही रही कि उन्होंने न केवल बातें नहीं कीं, बल्कि ऐसे काम और योजनाएं भी बताई जो जमीनी स्तर पर सच में बदलाव लाने वाली हैं।
यहां तक पहुंचने के लिए भूमिका ने काफी मेहनत की है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। उन्होंने स्टेज की तैयारी, फिटनेस और पब्लिक स्पीकिंग के साथसाथ समाज के लोगों के बीच जाकर काम भी किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कई महीनों तक अपने प्रोजेक्ट्स पर वर्क किया है, लोगों से मिलीं और उनके जीवन में आए बदलाव को समझा। असल में यही तैयारी उनके आत्मविश्वास और शांत स्वभाव में साफ नजर आई।
जीत को लेकर भूमिका बेहद खुश
मिसेज अर्थ एलीट 2026 का ताज जीतकर भूमिका सोशल मीडिया पर काफी खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान फैशन, मनोरंजन और समाजसेवी लोग उनकी काफी तारीफें कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे जैसे कि पर्यावरण की रक्षा, महिलाओं की शिक्षा और बेहतर जीवन को खूब सराहा किया।
अब वह मिसेज अर्थ एलीट 2026 बनने के बाद भूमिका के पास एक बड़ा मंच है, जहां से वह अपने काम को और आगे बढ़ा सकती हैं। वह अलगअलग कैंपेन, एजुकेशन प्रोग्राम और इंटरनेशनल इवेंट्स के जरिए लोगों को जागरुक बनाएंगी।




