शिवपुरी |30 अक्टूबर 2026| मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से करवा चौथ के दिन एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पत्नी ने अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रखा और चांद की पूजा भी नहीं की। जिससे नाराज पति सीधे थाने पहुंच गया और पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत की। इतना ही नहीं, नाराज पति ने पत्नी को तालाक देने की बात तक कह डाली। दरअसल, यह पूरा मामला शिवपुरी जिले के बहरवास थाना क्षेत्र के विजरावन गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले बारेलाल आदिवासी ने अपनी पत्नी मिथलेश आदिवासी के खिलाफ शिकायत की है।

आवेदन में क्या लिखा?

बारेलाल आदिवासी ने आवेदन के माध्यम से बताया कि उनकी पत्नी मिथलेश ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा हैं। पति ने आरोप लगाते हुए लिखा है कि मेरी पत्नी का नाम मिथिलेश आदिवासी है, जो मुझसे बेवफाई कर रही है और मेरे लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रख रही है। इतना ही नहीं, पति ने आगे लिखा कि वह मुझे मारना चाह रही हैं। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। अगर इसने इस बार मेरी पूजा नहीं की तो मैं इसे तलाक दे दूंगा। इस मामले की कार्रवाई की जावें।

मामले में सुलह कराने की कोशिश

कोलारस के SDOP संजय मिश्रा ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदरवास के विजरावन गांव के बारेलाल आदिवासी ने शिकायती आवेदन दिया है। उसमें उन्होंने शिकायत की है कि उनकी पत्नी ने उनके लिए व्रत नहीं रखा। SDOP संजय मिश्रा के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कराने की कोशिश की जाएगी। पुलिस टीम कोशिश कर रही है कि बातचीत के जरिए दोनों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाया जा सकें।

यह अजीबोगरीब मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। करवा चौथ के पारंपरिक त्यौहार पर जहां अमूमन प्रेम और विश्वास की तस्वीरें सामने आती हैं, वहीं शिवपुरी की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। फिलहाल, हर किसी की नजर अब पुलिस की काउंसिलिंग पर टिकी है कि क्या पुलिस टीम इस रूठे हुए पति और पत्नी के बीच के मनमुटाव को दूर कर पाएगी या यह पारिवारिक कलह कोई नया मोड़ लेगी।