भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है. क्रेडिट सुइस AT1 बॉन्ड मामले में निवेशकों की तरफ से बहरीन में दायर किए गए सभी सात मुकदमे खारिज हो गए हैं. इस फैसले से बैंक को एक बड़ी कानूनी राहत मिली है. बैंक पर गलत तरीके से हाईरिस्क सिक्योरिटीज बेचने के आरोप लगे थे, जो अब कानूनी तौर पर बेबुनियाद साबित हुए हैं. 9 सितंबर को बहरीन की हाई सिविल कोर्ट ने आखिरी दो मामलों में भी बैंक के हक में अपना फैसला सुनाया. इससे पहले जुलाई से अगस्त के बीच पांच अन्य केस भी अदालत द्वारा खारिज किए जा चुके थे. बैंक ने आधिकारिक बयान में कहा कि अदालत ने निवेशकों के सभी आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है.

बिना ठोस सबूत कोर्ट से खाली हाथ लौटे निवेशक
निवेशकों ने बैंक पर कई बड़े आरोप लगाए थे. इनमें भारी लापरवाही, जानबूझकर गलत जानकारी देना, ग्राहकों की गलत पहचान बताना, प्रोडक्ट से जुड़े नियम छिपाना वित्तीय नियमों का गलत इस्तेमाल करना शामिल था. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इन निवेशकों ने HDFC बैंक के जरिए क्रेडिट सुइस AT1 बॉन्ड खरीदे थे. बहरीन की अदालत ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया. कोर्ट ने अपने फैसले में पाया कि निवेशक बैंक के खिलाफ कोई भी ऐसा सबूत पेश करने में नाकाम रहे जिसे कानूनी तौर पर माना जा सके. ये बिल्कुल साबित नहीं हो पाया कि निवेशकों को जो आर्थिक घाटा हुआ, उसके लिए किसी भी तरह से बैंक जिम्मेदार था. उल्टा अदालत ने आदेश दिया कि सातों मामलों में अदालती कार्यवाही का पूरा खर्च निवेशकों को ही अपनी जेब से उठाना पड़ेगा.
भारत के उपभोक्ता आयोग से भी मिली थी क्लीन चिट
ये पूरा विवाद मार्च 2023 की उस घटना से जुड़ा है, जब UBS ने क्रेडिट सुइस का इमरजेंसी में अधिग्रहण किया था. उस समय AT1 बॉन्ड्स की वैल्यू जीरो कर दी गई थी, जिससे दुनियाभर के निवेशकों का पैसा डूब गया था. बहरीन के फैसले से पहले भारत में भी बैंक को बड़ी जीत मिल चुकी है. मार्च 2026 में भारत के राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने निवेशकों की शिकायतें खारिज की थीं. आयोग ने साफ कहा था कि बैंक ने सिर्फ निवेश के लिए एक माध्यम के तौर पर काम किया है. ग्राहकों ने निवेश का फैसला पूरी तरह अपनी मर्जी से लिया था. आयोग ने ये भी माना कि निवेशकों को इन बॉन्ड्स के रिस्क प्रकृति के बारे में पहले से पता था. उन्होंने अपनी इच्छा से पैसा लगाया, लेकिन जब रिटर्न नहीं मिला, तो उन्होंने बैंक पर आरोप मढ़ने शुरू कर दिए. बैंक ने भी अपना रुख साफ करते हुए कहा कि वे निवेश की गारंटी नहीं लेते, इसलिए ऐसे बेबुनियाद दावों का डटकर कानूनी सामना करते रहेंगे.
दुबई ब्रांच से तकनीकी चूक
भले ही क्रेडिट सुइस मामले में बैंक को बड़ी जीत मिली है, लेकिन इसके दुबई ऑपरेशंस पर भी सवाल उठे थे. बैंक के एमडी सीईओ शशिधर जगदीशन ने साफ किया है कि कोई धोखाधड़ी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि दुबई अथॉरिटी ने कुछ नियम स्पष्ट किए थे, जिनका पालन न होना सिर्फ डॉक्यूमेंटेशन की एक तकनीकी चूक थी. इस पर बैंक ने इंटरनल जांच की. जिम्मेदार कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई भी की गई. आपको बता दें कि सितंबर 2025 में दुबई फाइनेंशियल सर्विसेज अथॉरिटी ने बैंक की DIFC ब्रांच को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था. फिलहाल इस ब्रांच को अभी भी नए ग्राहकों के साथ वित्तीय सलाह देने, निवेश डील करने कस्टडी से जुड़े कामकाज करने की मनाही है.



