
बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ डायरेक्टर आदित्य धर और उनकी एक्ट्रेस पत्नी यामी गौतम को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी इस जोड़ी ने मुंबई छोड़ दिया है। जी हां, बताया जा रहा है कि कपल ने मायानगरी मुंबई को छोड़ अब हिमाचल प्रदेश में बसने का फैसला किया है। यह यामी गौतम का मायका भी है। दिल्ली में कश्मीरी पंडित परिवार में पैदा हुए आदित्य धर के इस फैसले की वजह लाइमलाइट से दूर ‘शांत जीवन’ बिताने की चाह बताई जा रही है। हालांकि, दोनों काम के सिलसिले में लगातार मुंबई आते-जाते रहेंगे।
‘फ्री प्रेस जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यामी गौतम धर और फिल्ममेकर आदित्य धर ने अपना स्थायी ठिकाना हिमाचल प्रदेश में बना लिया है। 37 साल की यामी के लिए हिमाचल प्रदेश सिर्फ घूमने-फिरने की जगह से कहीं ज्यादा रहा है। वह राज्य के बिलासपुर में पैदा हुई हैं।
यामी गौतम ने शादी से पहले खरीदा था 25 एकड़ पर बना 100 साल पुराना घर
यामी गौतम ने शादी से पहले मंडी के गोहर में 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना हेरिटेज घर खरीदा था। यह उनके परिवार और बचपन की यादों से गहराई से जुड़ा हुआ है।
पांच साल पहले हिमाचल प्रदेश में ही शादी
यामी गौतम और आदित्य धर ने पांच साल पहले 04 जून 2021 को मंडी की इसी प्रॉपर्टी में प्रॉपर्टी की थी। हिमाचल में उनका यह घर लकड़ी और पत्थर से बना है और इसके चारों ओर बगीचे हैं। यहां सेब, आलू, आलूबुखारा और अदरक भी उगाए जाते हैं।
मुंबई छोड़ परमानेंट हिमाचल में शिफ्ट हुए यामी और आदित्य
खबरों के मुताबिक, 40 साल के आदित्य धर और 37 की यामी ने इस प्रॉपर्टी को किसी आलीशान सेलिब्रिटी होम में बदलने के बजाय, इसे सादा ही रखना पसंद किया है। पहले भी जब वे किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहे होते हैं, तो लाइमलाइट से दूर यहां रहना पसंद करते थे। जबकि अब कथित तौर पर परमानेंट यहीं पर शिफ्ट हो गए हैं।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड में यामी गौतम और आदित्य धर को मिला सम्मान
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद आदित्य धर जहां इंडस्ट्री के सबसे चर्चित डायरेक्टर बन गए हैं। वहीं, इसके बावजूद वह बहुत कम ही पब्लिकली नजर आते हैं। हाल ही गुजरात के एकता नगर में आयोजित नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में इस कपल को देखा गया था। इवेंट में जहां यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला, वहीं आदित्य धर को भी इस फिल्म के लिए बतौर प्रोड्यूसर राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
यामी गौतम और आदित्य धर का मुंबई वाला घर, ‘धुरंधर’ से कनेक्शन
हिमाचल प्रदेश में अपना स्थायी ठिकाना बनाने से पहले यामी गौतम और आदित्य धर, मुंबई के खार वेस्ट इलाके में एक बड़े किराए के अपार्टमेंट में रहते थे। आदित्य ने 2025 के आखिर में अपनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट के प्रमोशन के दौरान अपने इस घर के बारे में मजाक भी किया था। प्रमोशनल इवेंट में आदित्य ने कहा, ‘मेरा घर चित्रकार धुरंधर मार्ग पर है। खबरों के मुताबिक, यह अपार्टमेंट कपल ने लंबे समय के लिए किराए पर लिया था, हालांकि बाद में ऐसी भी खबरें आईं कि ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद उन्होंने इसे खरीद लिया है।
यामी गौतम और आदित्य धर का बेटा वेदाविद
यामी गौतम और आदित्य धर दो साल पहले माता-पिता भी बने हैं। यामी ने मई 2024 में बेटे वेदाविद को जन्म दिया। हालांकि, कपल ने जान-बूझकर बच्चे का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। यामी ने बीते साल सितंबर में बेटे वेदाविद के साथ एक तस्वीर जरूर शेयर की थी, लेकिन उसका चेहरा छिपाए रखा।
आदित्य धर और यामी गौतम की नेट वर्थ
एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर और यामी गौतम की ज्वाइंट नेट वर्थ लगभग 100 से 125 करोड़ रुपये आंकी जाती है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। हालांकि, ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद इसमें जरूर बढ़ोतरी हुई होगी, क्योंकि आदित्य इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं। बहरहाल, रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले यामी गौतम की नेट वर्थ ₹90 करोड़ है, जिसमें मुख्य रूप से एक्टिंग और विज्ञापनों से कमाई शामिल है। जबकि ‘उरी’ फेम नेशनल अवॉर्ड विनर आदित्य धर की कुल संपत्ति पहले ₹20 करोड़ से ₹60 करोड़ आंकी गई थी।



