अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों गरमाया हुआ है. इस बीच यूपी पुलिस का एक्शन और तेज हो गया है. पुलिस रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत सभी 8 आरोपियों के घरों पर आज छापेमारी कर रही है. चढ़ावा चोरी के मामले में ये सभी 8 आरोपी जेल में बंद है. बताया जा रहा है कि पुलिस की कई टीमें सभी आरोपियों के घरों की तलाशी ले रही है.

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने आरोपियों के घरों में छापेमारी की. पुलिस की 6 टीमों ने एक साथ दबिश दी और आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की. इसके साथ ही प्रॉपर्टियों और घर में मिले दस्तावेजों की जांच भी की. इसके अलावा पड़ोसियों से भी बातचीत करके जानकारी जुटाई.
#WATCH | Uttar Pradesh | Ram Mandir donations alleged embezzlement case | As part of the investigation, Police reach the residence of Avinash Shukla in Ayodhya, one of the accused in this case. pic.twitter.com/xi3FNWJ3Zm
— ANI UP/Uttarakhand June 28, 2026
परिजनों से की पूछताछ
बताया जा रहा है कि पुलिस अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, मनीष यादव, करुणेश पांडे और रमा शंकर मिश्रा के घर पहुंचीं थी. हालांकि छापेमारी के दौरान टिन्नू के घर पर ताला लगा मिला.पुलिस ने आरोपियों की घरों की तलाशी लेने के साथ परिजनों के बयान दर्ज किए. कार्रवाई के दौरान आरोपियों के घरों के प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि जांच में किसी प्रकार का व्यवधान न हो और अनधिकृत लोगों का प्रवेश रोका जा सके.लिस का मानना है कि आरोपियों के घर से चढ़ावा चोरी का हिस्सा बरामद हो सकता है.
#WATCH | Uttar Pradesh: Ram Mandir donations alleged embezzlement case | As part of investigation, Police reach the residence of Rama Shankar in Ayodhya, one of the accused in this case. pic.twitter.com/lifuvUq1Ll
— ANI UP/Uttarakhand June 28, 2026
8 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
25 जून को मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज पहली FIR के बाद टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. 26 जून को सीजेएम कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के लिए जेल भेज दिया. मामला सामने आने के बाद टिन्नू यादव का नाम लगातार सुर्खियों में था.
चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
इस बीच, शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि कर दी. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा कि त्यागपत्र मिला है. हम अपनी 11 जुलाई को होने वाली बैठक में इस पर विचार करेंगे. हम उन भक्तों को आश्वस्त करते हैं, जिन्होंने चांदी की ईंटें और सोनेचांदी के आभूषण प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण किए हैं, वे सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं. इस बीच खबर है कि आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंदानंद सरस्वती एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान वो चंदा/धन अनियमितता मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे.
मंदिर में कथित चोरी का मामला 7 जून को सामने आया था. यूपी सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT गठित की थी. SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी. इसके बाद 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज हुई. इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 को नामजद किया गया. इस बीच शुक्रवार को मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया.



