सोहा अली खान ने खासकर महिलाओं के लिए एक ऐसी डिश शेयर की है, जिसे वो अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकती हैं. आप अगर वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन को लेकर परेशान रहती हैं. ब्रेकफास्ट के लिए कोई ऐसी डिश ढूंढ रही थीं जो प्रोटीन समेत कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हो तो सोहा की ये डिश जरूर ट्राई करनी चाहिए. दरअसल प्रोटीन हमारी मसल्स के लिए बेहद अहम होता है और हममे से ज्यादातर महिलाएं इसे इग्नोर करती हैं, जो सही नहीं है.

अपनी डाइट में हम जिस तरह से विटामिनमिनरल्स का ध्यान रखते हैं. ठीक उसी तरह से प्रोटीन भी जरूरत के मुताबिक लेना ही चाहिए. ये न सिर्फ मांसपेशियों को हेल्दी रखता है, बल्कि आपके बालों, नाखून और त्वचा के लिए भी बेहद जरूरी होता है. चलिए जान लेते हैं सोहा ने क्या डिश शेयर की है.

महिलाओं के लिए बताई है डिश

वैसे तो इस प्रोटीन रिच डिश को कोई भी नाश्ते में ले सकता है, लेकिन खासकर ये डिश सोहा ने महिलाओं के लिए शेयर की है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। दरअसल उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्या आप शाकाहारी हैं और प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक डिश ढूंढ रही हैं? प्रोटीन सिर्फ़ जिम जाने वालों के लिए नहीं है . यह सभी महिलाओं के लिए जरूरी है. फिर भी, हममें से कई भारतीय महिलाओं को यह काफी मात्रा में नहीं मिल पाता.”

इसके आगे उन्होंने लिखा, “प्रोटीन मांसपेशियों, ताकत, हड्डियों की सेहत, इम्यूनिटी और बढ़ती उम्र में सेहत बनाए रखने में मदद करता है और जैसेजैसे हमारी उम्र बढ़ती है, प्रोटीन की हमारी ज़रूरतें और भी अहम हो जाती हैं।” एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि इस प्रोटीन रिच रेसिपी को बनाने के लिए किचन में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है. ये फटाफट बन जाती है. शाकाहारी होने के साथ ही प्रोटीन से भरपूर है.

प्रोटीन रिच डिश के इन्ग्रेडिएंट्स

  • 2025 ग्राम रोल्ड ओट्स
  • 2530 ग्राम मटर का प्रोटीन पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच हेम्प सीड्स
  • 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स
  • 1 छोटा चम्मच ताज़ा पिसा हुआ अलसी का बीज
  • 1 अखरोट या 2 मैकाडामिया नट्स, कटे हुए
  • थोड़ी सी ब्लूबेरी या स्ट्रॉबेरी
  • दालचीनी, स्वादानुसार
  • पानी या बिना चीनी वाला नट या प्लांट मिल्क

डिश बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक पैन में ओट्स और पानी/प्लांट मिल्क डालें और धीमी आंच पर 35 मिनट तक नरम होने तक पकाएं.
  • दूसरा स्टेप है आंच बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें. इससे प्रोटीन पाउडर में गांठें नहीं बनतीं.
  • अब धीरेधीरे मटर का प्रोटीन पाउडर मिलाएं जब तक कि यह मुलायम और क्रीमी न हो जाए.
View this post on Instagram

A post shared by Soha

  • सारी चीजें मिलाने के बाद हेम्प सीड्स, चिया सीड्स और अलसी के बीज मिलाएं.ऊपर से बेरी और कटे हुए अखरोट/मैकाडामिया डालें।
  • इस डिश में सबसे लास्ट में दालचीनी पाउडर डालें और फिर तुरंत सर्व करके एंजॉय करें. सोहा ने खुद भी इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाया है.