
Kanpur Bull Attack: कानपुर देहात l आवारा पशु आजकल लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं. आवारा पशुओं का आतंक अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है. आए दिन इनके हमलों से हादसे हो रहे हैं. इसी बीच एक दर्दनाक घटना उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात से सामने आयी है. अकबरपुर सदर बाजार में सांड ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला.
सांड के कमरे से बुजुर्ग की मौत
पूरा मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार का है. घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है. मृतक की पहचान 80 वर्षीय बुजुर्ग राम जीवन उर्फ लिद्धड़ धोबी के रूप में हुई है. बाजार में एक सांड ने राम जीवन को पटक पटक कर मार डाला.
जानकारी के मुताबिक़, राम जीवन अपने परिवार के साथ रहते थे. उनका बेटा बब्लू रिक्शा चलाता है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। राम जीवन मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बीड़ी लेने के लिए घर से निकले थे. घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिठाई की दुकान है जहाँ उन्होंने गुझिया खाई और फिर दुकान से बीड़ी खरीदकर वहीँ, चबूतरे पर बैठकर बीड़ी पीने लगे.
सांड ने सींगों में फंसा कर पटका
लेकिनराम जीवन को क्या पता था कि उन का सामना आवारा सांड से हो जायेगा. उन्होंने सांड को भगाने के लिए उन्होंने डंडे का सहारा लिया. बुजुर्ग ने सांड को भगाने के लिए 2 – 3 बार लाठी से हमला कर दिया. इससे सांड भड़क गया और उसने राम जीवन पर हमला कर दिया. सांड ने बुजुर्ग को जोर से पटक दिया, सांड ने बुजुर्ग को सींगों में फंसा कर दो बार करीब सात फीट दूर पटक दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजन उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. साथ ही घटना के बाद सदर बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत है.
स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग
बताया जा रहा है कि हमला करने वाला सांड अक्सर बाजार में घूमता रहता है. ऐसे में दुकानदारों से लेकर वहां खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों और राह चलते लोगों तक की जान पर खतरा बना हुआ है. व्यापारियों को डर है कि अगर सांड को जल्द बाजार से नहीं हटाया गया, तो वह दोबारा किसी पर हमला कर सकता है. इसी को देखते हुए व्यापारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सांड को बाजार से हटवाने की मांग की है, ताकि आगे कभी ऐसी कोई घटना न हो.



