
नमकीन एक ऐसा स्नैक है जिसे अक्सर लोग शाम की चाय, हल्की भूख मिटाने या कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग को दूर करने के लिए खाना पसंद करते हैं। कई लोग राशन के साथ नमकीन का बड़ा पैकेट ले आते हैं या बाजार से मिलने वाली खुली नमकीन को डिब्बे में भरकर रख देते हैं। हालांकि कुछ दिनों बाद डिब्बे में रखी हुई नमकीन सीलन पकड़ जाती है, जिससे उसे दोबारा खाने का मन नहीं करता। यह समस्या बारिश के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है। क्योंकि इन दिनों नमी की वजह से डिब्बे में रखी चीजें भी जल्दी सीलने लगती हैं।
कई बार गलत डिब्बे का इस्तेमाल या नमकीन को गलत तरीके से स्टोर करना, भी इसकी सीलन की वजह हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि बारिश के मौसम में भी नमकीन न सीले तो ऐसे में इसे स्टोर करने से जुड़ी गलतियों को पहचानकर लंबे समय तक नमकीन को कुरकुरी और ताजा रखने में मदद मिल सकती है।
इन गलतियों की वजह से सील सकती है नमकीन
नमकीन सीलने का मुख्य कारण हवा में मौजूद नमी होती है। अगर आपने नमकीन को डिब्बे में रखा और फिर भी वह सील गई, तो इसका मतलब है कि डिब्बे के अंदर नमी चली गई है। बार-बार डिब्बे को खोलना इसका एक कारण हो सकता है। खासकर मानसून में यह समस्या बढ़ जाती है। इसलिए जरूरत के अनुसार नमकीन निकालकर तुरंत डिब्बे को अच्छी तरह से बंद कर दें।
अगर नमकीन का डिब्बा ऐसी जगह रखा है जहां नमी ज्यादा रहती है, तो नमकीन जल्दी सील सकती है। इसलिए डिब्बे को हमेशा ठंडी, सूखी और साफ जगह पर रखना चाहिए। इससे नमकीन लंबे समय तक ताजा बनी रह सकती है।
कई बार हम पैकेट वाली नमकीन ले आते हैं, जिसे खाने के बाद रबर बैंड या स्टेपल की मदद से बंद कर देते हैं। ऐसे में नमी और हवा पैकेट के अंदर पहुंच सकती है, जिसकी वजह से नमकीन जल्दी सील जाती है और कुछ दिनों बाद उसका स्वाद और कुरकुरा पन कम हो सकता है।
मानसून में नमकीन स्टोर करने का तरीका
नमकीन को लंबे समय तक कुरकुरा और ताजा बनाए रखने के लिए उसे सही से स्टोर करना जरूरी है। एयरटाइट डिब्बे, नमी से बचाव और सही तापमान बनाए रखने से नमकीन को सीलने से बचाया जा सकता है। इसे स्टोर करने के लिए प्लास्टिक के डिब्बों का इस्तेमाल करने से बचें। लंबे समय तक नमकीन को सुरक्षित रखने है, तो कांच के डिब्बे में इसे स्टोर करके रख सकते हैं। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इससे हवा और नमी डिब्बे के अंदर आसानी से नहीं पहुंच पाती है।
नमकीन का इस्तेमाल करने के बाद डिब्बे के ढक्कन को अच्छी तरह से बंद कर दें। बारिश के मौसम में नमी से बचाव के लिए डिब्बे में ब्लोटिंग पेपर रख सकते हैं। इसके अलावा नमकीन को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक की जगह कांच के जार का इस्तेमाल करें।



