भारत में इन दिनों मानसून का मौसम चल रहा है. पहाड़ों से लेकर शहरों तक लगातार बारिश हो रही है. बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं कार चलाने वालों के लिए यह मौसम थोड़ी सावधानी मांगता है.बारिश में सड़कें गीली हो जाती हैं और कई जगह पानी भर जाता है. ऐसे में कार चलाते समय छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. इसलिए मानसून में ड्राइविंग करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

बारिश में कार चलाते समय न करें ये गलतियां

तेज रफ्तार में कार चलाना

के दौरान सड़क गीली होती है, जिससे कार के टायरों की पकड़ कम हो सकती है. अगर तेज स्पीड में अचानक ब्रेक लगाते हैं तो कार फिसलने का खतरा बढ़ जाता है.

इसलिए बारिश में हमेशा धीरे और संभलकर गाड़ी चलाएं. साथ ही आगे चल रही गाड़ी से पर्याप्त दूरी बनाए रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर समय पर ब्रेक लगाया जा सके.

पानी भरी सड़क पर कार ले जाना

बारिश में कई जगहों पर जलभराव हो जाता है. ऐसे में बिना पानी की गहराई जाने कार को वहां ले जाना नुकसानदायक हो सकता है. पानी इंजन तक पहुंच सकता है, जिससे कार खराब होने की संभावना बढ़ जाती है और को बड़ा नुकसान भी हो सकता है. इसलिए ज्यादा पानी वाली सड़कों पर जाने से बचें.

लाइट और इंडिकेटर का इस्तेमाल न करना

बारिश के समय आसमान में अंधेरा छा जाता है और विजिबिलिटी कम हो जाती है. ऐसे में कार की लाइट न जलाना हादसे का कारण बन सकता है.

बारिश में कार की लाइट्स चालू रखें ताकि पीछे और सामने चल रहे वाहनों को आपकी कार आसानी से दिखाई दे. मुड़ने से पहले इंडिकेटर जरूर दें और मिरर देखकर ही दिशा बदलें.

टायरों की जांच न करना

बारिश के मौसम में कार के टायरों की सबसे ज्यादा परीक्षा होती है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पुराने या खराब ग्रिप वाले टायर गीली सड़क पर कार को नियंत्रित करने में परेशानी पैदा कर सकते हैं.

इसलिए मानसून में कार चलाने से पहले टायरों की जांच जरूर करवाएं. अगर टायर ज्यादा घिस गए हैं तो उन्हें समय पर बदल देना बेहतर होता है.बारिश में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए थोड़ी सावधानी काफी है. सही स्पीड, अच्छे टायर और जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन करके आप अपनी यात्रा को सुरक्षित बना सकते हैं.