Team India: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के 11वें मुकाबले में भारत ए और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें आमनेसामने हैं। दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में यूएई के कप्तान बासिल हमीद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

ऐसे में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने उतरेगी। पाकिस्तान के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव किए हैं। आइए देखते हैं किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।
Team India ए की प्लेइंग XI में तीन बदलाव
पाकिस्तान ए के खिलाफ पिछले मुकाबले में हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। टीम में प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को मौका दिया गया है। इन तीनों खिलाड़ियों को आयुष बडोनी, विप्रज निगम और प्रिंस यादव की जगह शामिल किया गया है।
भारत ए की प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह , तिलक वर्मा , कुमार कुशाग्र, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान।
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया का जीतना जरूरी
भारत ए के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम ने नेपाल के खिलाफ शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, लेकिन पाकिस्तान ए के खिलाफ उसे 48 रन से हार झेलनी पड़ी। अब सेमीफाइनल में अपनी जगह मजबूत करने के लिए भारतीय टीम की नजर यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होगी।
वहीं, यूएई की टीम भी इस मुकाबले में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी।



