Renault भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी आने वाले समय में कई नए मॉडल लॉन्च करेगी. जिनमें पेट्रोल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड तकनीक वाले वाहन शामिल होंगे. इसी योजना के तहत Renault जल्द ही अपनी पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी Duster Hybrid पेश करेगी. इसके बाद 2027 में Duster पर बेस्ड एक नई 7 सीटर कार भी लॉन्च करेगी.

हाइब्रिड सिस्टम से होगी लैस
इन दोनों एसयूवी में कंपनी का नया 160PS स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम देखने को मिलेगा. इसमें 1.8 लीटर का 4सिलेंडर पेट्रोल इंजन, एक इलेक्ट्रिक मोटर, लिथियमआयन बैटरी और स्टार्टर जनरेट का इस्तेमाल किया गया है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। साथ मिलकर करीब 160 पीएस की वावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ क्लचलेस मल्टीमोड गियरबॉक्स दिया जाएगा, जो बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देगा.
कैसे काम करती है यह Hybrid तकनीक?
कार स्टार्ट करते ही सबसे पहले इलेक्ट्रिक मोटर काम करती है. इससे गाड़ी बिना आवाज के चलना शुरू करती है और शुरुआती समय में पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती. शहर के ट्रैफिक में कम स्पीड पर यह SUV काफी समय तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है, जिससे ईंधन की बचत होती है.
जब ड्राइवर तेज एक्सीलरेशन देता है या ओवरटेक करता है, तब पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और स्टार्टर जनरेटर एक साथ काम करते हैं. इससे गाड़ी को ज्यादा ताकत मिलती है और ड्राइविंग बेहतर हो जाती है. हाईवे पर ज्यादा स्पीड के दौरान पेट्रोल इंजन मुख्य रूप से गाड़ी चलाता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पावर देती है.
डिजाइन और फीचर्स
Renault Duster Hybrid का डिजाइन लगभग मौजूदा Duster जैसा ही रहेगा. इसमें केवल Hybrid बैजिंग के जरिए अलग पहचान मिलेगी. वहीं, आने वाली 7सीटर SUV इसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, लेकिन इसका आकार बड़ा होगा और इसमें तीन रो वाली सीटें मिलेंगी। इससे बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा जगह और बेहतर आराम मिलेगा.
अगर आप दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर माइलेज और आधुनिक हाइब्रिड तकनीक वाली SUV खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो Renault की आने वाली ये दोनों SUVs भारतीय बाजार में शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं.



