भारतीय बाजार में Audi जल्द ही बड़ा अपडेट लेकर आ रही है. कंपनी अपनी नई जनरेशन Q3 को 16 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च करने वाली है. इसका इंडियास्पेक मॉडल अगस्त 2026 में ही पेश किया जा चुका है.खास बात यह है कि नई Q3 भारत में आने वाली Audi की नई जनरेशन कारों में पहली होगी.

नई Q3 मौजूदा मॉडल की जगह लेगी, जो पिछले करीब चार साल से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए मौजूद है. कंपनी इस SUV को भारत में ही असेंबल करेगी. इसकी बुकिंग भी इसी महीने से शुरू हो चुकी है. नई Q3 में डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन तक कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.
सिर्फ पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद
नई में इस बार डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा. इसमें 2.0लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है. कंपनी ने अभी तक भारत में मिलने वाले मॉडल की पावर और टॉर्क की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि, माना जा रहा है कि इसका इंजन करीब 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है.
इस इंजन के साथ 7स्पीड मिलने की उम्मीद है. SUV में Audi का Quattro ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया जाएगा. इसका मतलब है कि इंजन की ताकत चारों पहियों तक पहुंचेगी. खास बात यह है कि Quattro सिस्टम को Q3 के सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर दिए जाने की उम्मीद है.
पहले से ज्यादा दमदार दिखेगी SUV
नई Q3 का डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी अलग होगा. सामने की तरफ इसमें स्प्लिट हेडलैंप दिए गए हैं, जो SUV को पहले से ज्यादा आक्रामक लुक देते हैं. इसमें अलगअलग तरह से सेट किए जा सकने वाले DRLs भी मिलेंगे.
साइड में बॉडी के रंग की क्लैडिंग, क्रोम बेल्टलाइन और 18इंच के ड्यूलटोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पीछे की तरफ स्प्लिट टेललैंप, रोशन होने वाला Audi लोगो और स्पॉइलर इसे प्रीमियम लुक देते हैं.
अंदर मिलेंगे कई नए फीचर्स
नई Q3 का केबिन भी पहले से ज्यादा आधुनिक होगा. इसमें ड्राइवर के लिए डिजिटल स्क्रीन और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए अलग स्क्रीन दी जाएगी. यानी डैशबोर्ड पर ड्यूलस्क्रीन सेटअप देखने को मिलेगा.
इसके अलावा 4स्पोक स्टीयरिंग व्हील और स्टीयरिंग के पास ही गियर लीवर दिया जाएगा. फीचर्स की बात करें तो SUV में Sonos साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ड्यूलजोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
60 लाख रुपये तक जा सकती है कीमत
नई जनरेशन Q3 की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है. फिलहाल भारत में Q3 की कीमत 43.67 लाख रुपये से 53 लाख रुपये के बीच है. नई Q3 की शुरुआती कीमत करीब 55 लाख रुपये होने का अनुमान है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 60 लाख रुपये तक जा सकती है.
भारत में लॉन्च होने के बाद नई Audi Q3 का मुकाबला BMW X1, MercedesBenz GLA और Mini Countryman C जैसी लग्जरी SUVs से होगा. ऐसे में नई Q3 के लिए 16 अक्टूबर का लॉन्च काफी अहम माना जा रहा है.



