शाहबेरी में बनेगा यूपी का पहला डबल-डेकर एलिवेटेड रोड, सिद्धार्थ विहार-बहरामपुर से गौर सिटी तक तेज रफ्तार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गाजियाबाद तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

दिल्ली NCR को एक और सौगात देने की तैयारी है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बीच नए एलिवेटेड रोड को मंजूरी मिल गई है. ये 2.5 किलोमीटर लंबा शाहबेरी डबल डेकर एलिवेटेड रोड ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) से गाजियाबाद के बीच बनेगा. इस डबल डेकर एलिवेटेड रूट पर 4500 करोड़ रुपये खर्च होंगे. ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गाजियाबाद का सफर सिर्फ 5 मिनट में तय होगा.शाहबेरी में दिल्ली-एनसीआर का पहला थ्री टियर ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाने की तैयारी है. इससे दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच बिना रुकावट तेज यातायात का विकल्प मिलेगा.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को गाजियाबाद से सीधे कनेक्टिविटी

दिल्ली-एनसीआर में शाहबेरी चौक पर अभी भारी ट्रैफिक रहता है.ऐसे में सरकार ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट को गाजियाबाद से सीधी कनेक्टिविटी के लिए ढाई किलोमीटर लंबी डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला किया है.यह डबल-डेकर रोड गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार, तिगरी गोलचक्कर (NH-9) से प्रारंभ होकर शाहबेरी चौक को पार करते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर तक जाएगा. शाहबेरी, क्रॉसिंग्स रिपब्लिक, बहरामपुर, गौर सिटी, हैबतपुर, विजय नगर और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी के लाखों लोगों को इसका फायदा होगा.

  • 2.5 किलोमीटर लंबाई एलिवेटेड रोड की
  • 450 से 500 करोड़ खर्च का अनुमान

एक मूर्ति गोल चक्कर से शुरू होगा एलिवेटेड रोड

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने एनएचएआई को इस बाबत पत्र लिखा है, ताकि डीपीआर जल्द बन सके. यूपी के पहले डबल डेकर एलिवेटेड रोड का खर्च गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी मिलकर वहन करेंगे. ग्रेटर नोएडा सीईओ रवि कुमार एनजी का कहना है कि एलिवेटेड रोड एक मूर्ति गोलचक्कर से चालू होगा. शाहबेरी नाले तक यह दोमंजिला और उसके आगे ये एक मंजिला एलिवेटेड रोड रहेगा. इसके लिए एक और सड़क भी बनाई जाएगी. शाहबेरी नाले के किनारे से तिगरी गोल चक्कर के पास 60 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी.ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा.

ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद का प्रोजेक्ट

ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद के विकास प्राधिकरण की फंडिंग के जरिये NHAI इस एलिवेटेड रोड को बनाया. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 130 मीटर चौड़ी सड़क से शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक होते हुए एनएच-9 तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबी डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी, जो 3 लेन का होगा. पहला मंजिला ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद और दूसरे तल पर गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा तक आवाजाही के लिए इस्तेमाल होगी. मौजूदा सड़क नीचे खुली रहेगी और ऊपर 9 से 10 मीटर चौड़ी एलिवेटेड रोड होगी.पहले यहां चार लेन का एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव था. इस पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और NHAI अफसरों के बीच बातचीत हुई थी, फिर डबल डेकर एलिवेटेड रोड पर मुहर लगाई गई.

ये भी पढ़ें – गौर चौक अंडरपास उद्घाटन को तैयार, गौर सिटी के 30 हजार परिवारों को राहत, ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक तेज रफ्तार

रियल एस्टेट एक्सपर्ट सुनील शाह का कहना है कि शाहबेरी चौक वर्तमान में पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रैफिक जाम प्वाइंट बना हुआ है.दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा का बॉर्डर यहां मिलता है. ये डबल डेकर एलिवेटेड रोड सीमलेस कनेक्टिविटी देगा. एलिवेटेड होने से जमीन और निर्माण की लागत की बचेगी.

बिजली की हाईटेंशन लाइन हटाई जाएंगी

इस प्रोजेक्ट में शाहबेरी और तिगरी क्षेत्र की हाई टेंशन बिजली लाइनें हटाना बड़ी चुनौती है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। ग्रेनो अथॉरिटी और विद्युत विभाग इन लाइनों को अंडरग्राउंड ले जाने या रूट में बदलाव की योजना पर काम कर रहे हैं, ताकि डबल डेकर पिलर में कोई तकनीकी बाधा न आए.