Morning Tea Habit For Better Gut Health: कई लोगों की दिन की शुरुआत एक कप चाय के बिना अधूरी लगती है, हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि, खाली पेट चाय पीने की आदत पेट से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकती है। ऐसे में छोटे से उपाय को अपनाकर इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।

नेशनल हेल्थ मिशन ने लोगों को इस आदत के प्रति सचेत करते हुए एक आसान लेकिन महत्वपूर्ण सलाह दी है कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं और उसके बाद ही चाय का सेवन करें।
खाली पेट चाय पीने के नुकसान
-
पेट में एसिड बढ़ता है
एनएचएम के अनुसार, खाली पेट चाय पीने से का स्तर बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या होने की आशंका रहती है।
-
पेट में जलन और असहजता
इसके अलावा, यह आदत पेट में जलन और असहजता का कारण भी बन सकती है। कई लोगों को सुबहसुबह पेट भारी लगना, खट्टी डकारें आना या पेट में बेचैनी महसूस होना जैसी समस्याएं भी इसी वजह से हो सकती हैं।
-
सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिए
विशेषज्ञों का कहना है कि रातभर सोने के दौरान शरीर कई घंटों तक बिना पानी के रहता है। ऐसे में सुबह उठते ही पानी पीना शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पेट को दिनभर के भोजन के लिए तैयार करता है। इसके बाद चाय पीने से उसके दुष्प्रभावों की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है।
एनएचएम ने बताया कि का सेवन दिनभर की ऊर्जा पर भी असर डाल सकता है। कई बार चाय से मिलने वाली ताजगी कुछ समय बाद थकान या सुस्ती में बदल सकती है। इसके विपरीत, यदि व्यक्ति पहले पानी पीता है या हल्का पौष्टिक आहार लेता है, तो शरीर को बेहतर ऊर्जा मिलती है और पाचन प्रक्रिया भी सुचारु बनी रहती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि सुबह उठने के बाद एक गिलास सामान्य या गुनगुना पानी पीएं। इसके बाद फल, सूखे मेवे या कोई हल्का पौष्टिक नाश्ता लेने के बाद चाय का सेवन करें। यह छोटीसी आदत पेट को स्वस्थ रखने और कई सामान्य पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव में मददगार साबित हो सकती है।


