बच्चों को सैंडविच खाना काफी पसंद होता है. ऐसे में अगर इसे हेल्दी तरीके से बनाया जाए, तो यह स्वादिष्ट होने के साथसाथ पोषण से भी भरपूर बन सकता है. रंगबिरंगी सब्जियों से तैयार वेज सैंडविच देखने में आकर्षक लगते हैं, जिससे बच्चे इन्हें खुशीखुशी खाते हैं. यह बच्चों को सब्जियां खिलाने का भी आसान तरीका है. अगर सफेद ब्रेड की जगह होल व्हीट, मल्टीग्रेन, ओट्स या मिलेट ब्रेड का इस्तेमाल किया जाए, तो सैंडविच में फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी बढ़ जाते हैं.

वेज सैंडविच में गाजर, , पालक, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, खीरा और पनीर जैसी चीजें डाली जा सकती हैं. इनमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों की बढ़ती उम्र में फायदेमंद हो सकते हैं. ये सैंडविच स्कूल के लंच बॉक्स, सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के स्नैक के लिए भी अच्छे विकल्प हैं. आइए जानते हैं बच्चों के लिए 4 रंगबिरंगे और हेल्दी वेज सैंडविच कैसे तैयार करें.

बच्चों के लिए बनाएं ये 4 रंगबिरंगे वेज सैंडविच

रेनबो वेज सैंडविच

होल व्हीट ब्रेड पर छाना हुआ दही फैलाएं. इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, खीरा, लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च और टमाटर डालें. ऊपर से थोड़ा काला नमक और काली मिर्च छिड़ककर दूसरी ब्रेड रख दें. यह सैंडविच विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.

कॉर्नचीज़ वेज सैंडविच

उबले हुए स्वीट कॉर्न में थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज़, बारीक कटी शिमला मिर्च, टमाटर और हरा धनिया मिलाएं. इसे होल व्हीट या मल्टीग्रेन ब्रेड पर फैलाकर हल्का टोस्ट कर लें. स्वीट कॉर्न फाइबर देता है, जबकि चीज़ कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जो बच्चों की हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

पालकपनीर सैंडविच

बारीक कटा पालक, मैश किया हुआ पनीर और थोड़ा कद्दूकस किया हुआ गाजर मिलाएं. इसमें हल्का नमक और काली मिर्च डालकर होल व्हीट ब्रेड पर फैलाएं और हल्का सेंक लें. पालक में आयरन और विटामिन पाए जाते हैं, जबकि पनीर प्रोटीन और कैल्शियम देता है, जो बच्चों की बढ़त में मदद कर सकता है.

बीटरूट वेज सैंडविच

उबले और कद्दूकस किए हुए चुकंदर में छाना हुआ दही, कद्दूकस की हुई गाजर और थोड़ा काली मिर्च पाउडर मिलाएं. इस मिश्रण को मल्टीग्रेन ब्रेड पर फैलाकर सैंडविच तैयार करें. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। चुकंदर में फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जबकि गाजर विटामिन ए का अच्छा सोर्स है, जो बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

बच्चों के लिए वेज सैंडविच बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सैंडविच बनाने के लिए हमेशा ताजी और अच्छी तरह धुली हुई सब्जियों का इस्तेमाल करें. सफेद ब्रेड की जगह होल व्हीट, मल्टीग्रेन, ओट्स या मिलेट ब्रेड चुनें. ज्यादा नमक, सॉस या मेयोनेज़ डालने से बचें. अगर क्रीमी स्वाद चाहिए, तो मेयोनेज़ की जगह छाना हुआ दही इस्तेमाल किया जा सकता है.

सब्जियों को बहुत मोटा न काटें, ताकि बच्चों को खाने में आसानी हो. अगर सैंडविच लंच बॉक्स के लिए बना रहे हैं, तो ऐसी सब्जियां चुनें जिनसे ब्रेड जल्दी गीली न हो. साफसफाई का पूरा ध्यान रखें और सैंडविच ताजा बनाकर ही बच्चों को दें.