Featured Image

MP Crime: मध्य प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, पुलिस ने दमोह के जबेरा से एक 28 साल के आदमी को गिरफ्तार किया है. बता दें कि इस हैवान पर दो साल की बच्ची से रेप करने का आरोप है. दिल दहला देने वाली बात तो ये है कि रेप के बाद जब बच्ची रोने लगी तो उसने उसे रेत में दबा दिया और वहां से फरार हो गया. पुलिस की जानकारी के मुताबिक, जबेरा से गिरफ्तार किया गया आदमी 28 साल का हिस्ट्रीशीटर है. आशीष पटेल नाम के इस आदमी ने पहले दो साल की बच्ची को एक कंस्ट्रक्शन साइट से किडनैप किया, फिर उसे पास की एक खाली बिल्डिंग में ले गया, जहां बच्ची के साथ हैवानियत की गई.

अस्पताल में है मासूम

आरोपी के मुताबिक, बच्ची अपने माता-पिता के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर सो रही थी. जब रात में परिवार वाले जागे और उसे नहीं देखा तो उन्होंने अपनी बच्ची को ढूंढने की कोशिश की लेकिन कुछ समय बाद ही बच्ची की ये हालत देख माँ-बाप भी बिलख-बिलख कर रोने लग गए. बता दें कि बच्ची का अभी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

CJP Protest में बड़ा अपडेट! Abhijeet Dipke को पुलिस ने हिरासत में लिया, नेहा बोरा को मिली रिहाई

हिस्ट्रीशीटर था हैवान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना 9 और 10 अक्टूबर के बीच हुई. गिरफ्तार किए गए आदमी पर पहले से ही 11 केस दर्ज हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, घर में घुसकर चोरी करने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं. अब पुलिस ने उसके पिछले सभी केस निकाल लिए हैं और जांच कर रही है.
इस बीच, मेडिकल जांच में मासूम बच्ची के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की पुष्टि हुई है. इसके बाद हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा रहा है.

MTV Roadies Rebirth: प्रिंस नरूला की एक्स की रोडीज़ में एंट्री से बढ़ेगा रोमांच? करिश्मा तलवार ने आजमाई किस्मत