रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि इरफान नाम के एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी नसरीन को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में इरफान ने कथित तौर पर बताया कि वह अपनी पत्नी की लगातार बढ़ती और नई-नई फरमाइशों से परेशान था. इसी विवाद और कथित गुस्से में उसने पत्नी के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी.

मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी कई अहम तथ्य सामने रखे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, नसरीन के शरीर पर प्राइवेट पार्ट के अलावा करीब छह अन्य स्थानों पर भी बर्न इंजरी यानी जलने के निशान मिले हैं, इससे आशंका है कि महिला को करंट दिए जाने के दौरान शरीर के कई हिस्सों में बिजली का असर हुआ.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद आरोपी पति इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और हत्या में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं.

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आरोपी के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को मिलाकर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है. मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद होगा.

Rampur Murder Irfan Arrested Nasreen Murder Case Electric Shock Murder Uttar Pradesh Crime