Gazab Viral – (ब्यूरो)। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और राहत भरा अपडेट सामने आया है। यह अपडेट छुटि्टयों को लेकर है, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली छुटि्टयों (Special Leaves for Central Government Staff) को लेकर नए नियम तय किये गए हैं। अब कर्मचारी एक विशेष शर्त के अनुसार लंबी छुटि्टयां यानी 42 दिन का अवकाश ले सकेंगे। इन छुटि्टयों के लिए नियम व शर्त पूरी न कर पाने वाले कर्मचारी इस छुटि्टयों का लाभ नहीं उठा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश भी जारी कर दिये हैं।
ये भी पढ़ें – Property Rules : सिर्फ रजिस्ट्री से नहीं बनते प्रॉपर्टी के मालिक, ये डॉक्यूमेंट होता है सबसे अहम
इन कर्मचारियों को मिलेंगी स्पेशल छुटि्टयां-
केंद्रीय कर्मचारियों (central government employees leaves rules) के लिए हाल ही में एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कुछ खास शर्तों का पालन करने पर सरकार आपको 42 दिन की स्पेशल छुट्टियां देने वाली है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन यानी NOTTO ने जानकारी में बताया गया है कि अंगदान करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को 42 दिन की छुट्टी का लाभ दिया जाएगा। NOTTO के प्रमुख के मुताबिक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग यानी DOPT द्वारा इस बारे में आदेश जारी किये गए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि हाल ही में वेबसाइट पर ये आदेश अपलोड कर दिए हैं।
पूरी तरह से ठीक होने में लगता है काफी समय-
अगर कोई अंग का दान करते हैं तो ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती होने के लिए और अस्पताल से छुट्टी लेने के बाद ठीक होने में काफी ज्यादा वक्त लग जाता है। DoPT के आदेश के मुताबिक सरकार ने विशेष कल्याणकारी उपाय के रूप में अपने अंगदान (Organ donation ke benefits) करने के फैसले को मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले के तहत सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 42 दिनों की विशेष छुट्टियां दी जाएंगी। जिसे आकस्मिक छुट्टी या कैजुअल लीव (special casual leave) भी कहा जाता है।
जानिये क्या है छुट्टियों के नियम-
अगर कोई केंद्रीय कर्मचारी अंगदान करता है तो इसके बाद उन्हें 42 दिनों की छुट्टी (42 days special casual leaves) दी जाती हैं। ये छुट्टी हर तरह की सर्जरी के लिए लागू की जाती हैं। डीओपीटी के इस आदेश में बताया गया कि विशेष आकस्मिक अवकाश (special casual leave update) सामान्यतः अस्पताल में भर्ती होने के दिन से एक बार में लिए जाएंगे। हालांकि अगर जरूरत पड़ती है या फिर डॉक्टर की सिफारिश पर सर्जरी से अधिकतम एक सप्ताह पहले इस छुट्टी (latest update on 42 days leave) को उपलब्ध कराया जाता है।
इन अंगों को किया जा सकता है दान-
ये भी पढ़ें – केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA Arrears पर सरकार का रूख साफ, आया लिखित जवाब
एक जीवित व्यक्ति किडनी का दान कर सकता है, क्योंकि उनके शरीर के जरूरी काम को करने के लिए एक किडनी उपयुक्त होती है।
इसके अलावा अग्न्याशय का भी एक हिस्सा दान किया जा सकता है क्योंकि अग्न्याशय का आधा हिस्सा भी इसके कार्यों को बनाए रखने के लिए परिपूर्ण होता है।
इसके अलावा कोई भी व्यक्ति लीवर का दान कर सकता है क्योंकि लीवर का जितना हिस्सा दान किया जाता है, उतना अपने आप फिर से बन जाता है।