Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज आज भारत की 10 से जीत के साथ खत्म हुआ. भारतीय टीम ने पहले मैच को आसानी से अपने नाम किया था, लेकिन दूसरा टेस्ट मैच ड्रा रहा और भारतीय टीम को 10 से ही सीरीज जीत के साथ संतोष करना पड़ा. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी का ऐलान किया, जिसके बाद श्रीलंका की टीम को पहली पारी में 290 रनों पर आलआउट कर दिया और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया. श्रीलंका की टीम ने 429 रन बनाए और मैच 5वें दिन ड्रा रहा.

श्रीलंका से ड्रा खेलने के बाद निराश हैं कप्तान Shubman Gill

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 4 दिन तक पकड़ बनाया हुआ था, लेकिन 5वें दिन भारतीय टीम सिर्फ 3 विकेट ही झटक सकी और मैच ड्रा पर खत्म हुआ, इसके बाद शुभमन गिल ने कहा कि

“हमने लगभग 250 ओवर तक फ़ील्डिंग की, हमने अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश की. मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग कर सकते थे. हमारे लिए कई अच्छी बातें रहीं और हमने विरोधी टीम से भी काफ़ी कुछ सीखा, जिस तरह से उन्होंने वापसी की, वह देखना शानदार था.”

Shubman Gill ने इन 2 खिलाड़ियों के तारीफों के बांधे पूल

भारतीय टीम ने भले ही इस मैच में ड्रा खेला हो, लेकिन कप्तान शुभमन गिल काफी खुश हैं. शुभमन गिल ने अपने 2 खिलाड़ियों के तारीफ़ के पूल बांधते हुए कहा कि

“मुझे नहीं लगता कि हम चीज़ें अलग तरह से कर सकते थे. देवदत्त और केएल राहुल ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया. हमारे गेंदबाज़ों ने बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की. हम बहुत उत्साहित हैं, यह हमारे लिए बहुत रोमांचक समय है. हमें अपनी तैयारियों में निरंतरता बनाए रखने की ज़रूरत है. अब तक हमारे लिए कई सकारात्मक चीज़ें रही हैं.”

मानव सुथार की तारीफ़ कर फाइनल खेलने पर कही ये बात

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका से जीत के बाद मानव सुथार की तारीफ़ की और दूसरा टेस्ट मैच ड्रा होने के बाद WTC फाइनल खेलने पर कहा कि

“सुथार लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिस तरह से वह गेंद छोड़ते हैं, मुझे लगता है कि आने वाले सालों में वह हमारे लिए बहुत अहम होंगे. हम हमेशा विश्वास बनाए रखेंगे और उम्मीद है कि फ़ाइनल में पहुँचेंगे. उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाज़ी की. मौसम को ध्यान में रखते हुए, इन चीज़ों के बारे में हम केवल बाद में ही बात कर सकते हैं.”

 

ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।