Featured Image

BCCI Chief Selector: अजीत अगरकर के जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर की कुर्सी खाली हो गई है. अब BCCI को नए चीफ सिलेक्टर की तलाश है, जिसके लिए बोर्ड ने आवेदन भी मांगे हैं. हालांकि ऐसा लग रहा है कि कोई इस कुर्सी पर बैठना नहीं चाहता है. अजीत अगरकर के बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर पार्थिव पटेल को अगला चीफ सिलेक्टर माना जा रहा था, लेकिन अब वो भी पीछे हट गए हैं. दरअसल, पार्थिव पटेल ने इस पद के लिए आवेदन ही नहीं किया है. ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर पर्दे के पीछे चीफ सिलेक्टर की कुर्सी को लेकर क्या खेल चल रहा है?

अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को खत्म हुआ. उनके जाते ही BCCI ने प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चीफ सिलेक्टर बना दिया. अब खबर आ रही है कि सिलेक्टर के पद के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है, तो बड़ा सवाल है कि आगे चीफ सिलेक्टर की कुर्सी कौन संभालेगा?

प्रज्ञान ओझा ही बनेंगे चीफ सिलेक्टर!

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सिलेक्टर के पद के लिए एक भी आवेदन नहीं आया. ऐसे में बोर्ड फिलहाल प्रज्ञान ओझा के साथ ही आगे बढ़ना चाहेगा, लेकिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ वीवीएस लक्ष्मण की सिलेक्शन कमेटी में भूमिका बढ़ सकती है. दरअसल, 2027 में विश्व कप खेला जाना है, जिसमें एक साल से भी कम समय बचा है. ऐसे में हो सकता है कि बोर्ड इसी व्यवस्था के साथ आगे बढ़े.

अगरकर को रोकना चाहता था BCCI

रिपोर्ट की मानें, तो BCCI के एक सूत्र ने कि बोर्ड अजीत अगरकर को साल 2027 विश्व तक के लिए चीफ सिलेक्टर बनाए रखना चाहता था. हालांकि चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। अगर सिलेक्शन कमेटी में कोई नया चेयरमैन आता है, तो हो सकता है कि उसकी सोच मौजूदा सिलेक्शन कमेटी के सदस्यों से न मिलती हो. ऐसे में बोर्ड को नए सिलेक्टर की सोच का आकलन करना होगा. रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने कुछ बड़े क्रिकेटर्स को भी अप्रोच किया था, लेकिन कोई राजी नहीं हुआ.

पार्थिव पटेल क्यों नहीं बनना चाहते चीफ सिलेक्टर?

पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद नए चीफ सिलेक्टर के तौर पर देखा जा रहा था. हालांकि अब उन्होंने इस जिम्मेदारी को उठाने से मुंह मोड़ लिया है. इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि बताया जा रहा है कि BCCI आवेदन की समयसीमा बढ़ा सकता है, जिससे पार्थिव पटेल अपना फैसला बदल सकते हैं. फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि पार्थिव पटेल टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर बनने की बजाय कोच और कमेंटेटर के तौर पर काम करना जारी रखेंगे.