भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुधवार को बड़ी खुशखबरी सामने आई। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली India A की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक की वापसी करीब पांच महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में हो सकती है। हालांकि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर रहेगा। बीसीसीआई ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए India A के दोनों स्क्वाड का ऐलान किया।

Hardik Pandya की वापसी से टीम इंडिया को बड़ी राहत

हार्दिक पंड्या लंबे समय से चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं। IPL 2026 के दौरान उन्हें पीठ में ऐंठन की समस्या हुई थी। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले उन्हें पैर में चोट लगी, जिसके कारण वह मैदान से बाहर हो गए। अब ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका चयन उनकी फिटनेस और वापसी की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन भारत के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ मैच उनके लिए लय हासिल करने और खुद को फिट साबित करने का अहम मौका होगा। हालांकि बीसीसीआई ने साफ किया है कि उनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है।

रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे वनडे टीम की कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ India A की वनडे टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे। टीम में साई सुदर्शन , रजत पाटीदार , कुमार कुशाग्र , नमन धीर और प्रियांश आर्य जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

मल्टीडे टीम की कमान देवदत्त पडिक्कल को दी गई है और साई सुदर्शन उपकप्तान होंगे। इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया A जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका होगा।

6 अक्टूबर से शुरू होगी वनडे सीरीज

India A और Australia A के बीच दो मल्टीडे मुकाबले 22 से 25 सितंबर और 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पुडुचेरी में खेले जाएंगे। इसके बाद तीन वनडे मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को होंगे। हार्दिक पंड्या के लिए यह सीरीज इसलिए भी अहम है क्योंकि चोट से वापसी के बाद उन्हें मैच फिटनेस हासिल करनी होगी।

अगर वह फिट होकर प्रभावी प्रदर्शन करते हैं, तो आने वाले समय में Team India के लिए उनकी दावेदारी और मजबूत हो सकती है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। फिलहाल भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा नजरें इसी बात पर हैं कि हार्दिक मैदान पर कब उतरते हैं और वापसी के बाद उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।