भारत और इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर में खेला गया. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए आज वैभव सूर्यवंशी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आज 20 ओवरों में 190 रन बनाने में सफल रही, भारत के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के साथ श्रेयस अय्यर ने अच्छी बल्लेबाजी की.

वहीं इंग्लैंड की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पहले ही ओवर में 2 विकेट गंवा दी. हालांकि जैकब बेथल और टॉम बैंटन की वजह से टीम इंडिया को इस मैच में 6 गेंद पहले ही 4 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अंग्रेजो को धोया
भारतीय टीम जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की, वैभव सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने. वहीं अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की. अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 43 रन बनाए. इस दौरान अभिषेक शर्मा के बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का निकला.
वहीं इसके बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने भारतीय पारी को संभाला और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर 22 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाए. वहीं ईशान किशन ने 40 गेंदों में 6 चौके की मदद से 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. आखिर में आकर तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए, इस दौरान तिलक वर्मा के बल्ले से 1 चौका और 2 छक्का लगाया.
इन बल्लेबाजों की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए, इस दौरान सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.
रवि बिश्नोई की वजह से 4 विकेट से हारी Team India
इंग्लैंड की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को शुरुआत 2 झटके पहले ही ओवर में लगे. इंग्लैंड के दोनों ही ओपनर अपना खाता नही खोल सके और अर्शदीप सिंह के पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की पारी को संभाला और 15 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली.
हैरी ब्रूक के आउट होने के बाद जैकब बेथल और टॉम बैंटन ने इंग्लैंड की पारी को संभाला. इन दोनों के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान टॉम बैंटन 32 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद विल जैक्स सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने. हालांकि दूसरे छोर से जैकब बेथल ने 17वें ओवर में मैच को अपनी ओर खिंच लिया. जैकब बेथल ने 17वें ओवर में 29 रन बनाया और मैच को भारत से छीन लिया.
जैकब बेथल ने 46 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 76 रनों की पारी खेली, जो भारत के हार की वजह बनी. भारत के हार की वजह 17वें ओवर में रवि बिश्नोई की खराब गेंदबाजी रही.



