July Rule Change 2026: जून का महीना खत्म होने वाला है और 1 जुलाई से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड तक के के नियम, आधार अपडेट और कारों की कीमतों तक कई अहम बदलाव होने वाले हैं। आइए जानते हैं 1 जुलाई से क्याक्या बदलने जा रहा है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में होगा बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 जुलाई को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी की होंगी। पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी, जबकि घरेलू 14 किलो वाले सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए थे। इस बार भी लोगों की नजर नए रेट पर रहेगी।
ATF की नई कीमतें तय होंगी
1 जुलाई को एयर टर्बाइन फ्यूल यानी विमान ईंधन की कीमतों में भी संशोधन होगा। यदि ATF महंगा होता है, तो एयरलाइंस का खर्च बढ़ सकता है, जिसका असर हवाई टिकटों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
HDFC क्रेडिट कार्ड के नियम बदलेंगे
HDFC Bank के Regalia Gold Credit Card यूजर्स के लिए 1 जुलाई से नया नियम लागू होगा। अब घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की फ्री सुविधा का लाभ लेने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये का खर्च करना जरूरी होगा। यह नई शर्त पूरी करने पर ही अगली तिमाही में मुफ्त लाउंज एक्सेस मिलेगा।
आधार में ईमेल अपडेट होगा फ्री
UIDAI ने आधार कार्ड धारकों को राहत देते हुए ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा मुफ्त कर दी है। 1 जुलाई से दिसंबर तक आधार में ईमेल अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। पहले इसके लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था।
ये भी पढ़ें:
कार खरीदना पड़ेगा महंगा
अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 1 जुलाई से पहले फैसला करना बेहतर हो सकता है। Kia Motors ने अपनी कारों की कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वहीं Tata Motors भी अपनी पेट्रोलडीजल और इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में 1.5% तक इजाफा करने की तैयारी में है। 1 जुलाई से लागू होने वाले ये बदलाव आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में नए नियमों की जानकारी पहले से होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
ये भी पढ़ें:



