कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली त्यौहार पर अपने पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। रक्षाबंधन के मौके पर लाल रंग के डीपनेक ब्लाउज में वीडियो शेयर करने के बाद सेलिना को नेटिज़न्स की तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। ‘बॉलीवुड रैपअप’ की इस बड़ी खबर के साथ ही, सलमान खान के बहन अलवीरा के घर रक्षाबंधन मनाने, अमाल मलिक द्वारा फरहाना भट्ट से सार्वजनिक माफी मांगने, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के 200 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और नेपाल त्रासदी पर अमिताभ बच्चन के भावुक ब्लॉग की हर बड़ी अपडेट पर डालें एक नज़र।
……………………………………………………………………………………………………….
कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली के ब्लाउज पर बवाल
कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन का विवाद अभी थमा भी नहीं था
कि अब सेलिना जेटली के कपड़ों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है
रक्षा बंधन के मौके पर रिवीलिंग ब्लाउज पहनने को
लेकर अब लोग सेलिना जेटली को निशाने पर ले रहे हैं
सेलिना जेटली ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह लाल रंग
का डीप नेक ब्लाउज पहनकर रक्षा बंधन मनाती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने पूर्व मेजर भाई
विक्रांत कुमार जेटली को भी याद किया, जो फिलहाल यूएई की जेल में बंद हैं
वीडियो में सेलिना को फ्लोरल साड़ी और डीप नेक रेड ब्लाउज में देखा जा सकता है
रक्षा बंधन के मौके पर रिवीलिंग आउटफिट पहनने को लेकर बहस तेज हो गई है
सेलिना जेटली ने जैसे ही वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया यूजर्स ने
उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा
‘सब कुछ ठीक है, लेकिन इतना डीप नेक ब्लाउज पहनने की क्या जरूरत थी?
………………………………………………………………………………………………………..
सलमान खान ने बहन अलवीरा के घर मनाया रक्षाबंधन
सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा के घर पर रक्षाबंधन बनाया
और वहां से निकलते हुए अपनी रंगबिरंगी राखियां भी दिखाईं। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।
राखी के खास मौके पर भाईजान ने मैरून टीशर्ट, ब्लू जींस
और स्टाइलिश काउबॉय हैट में सभी का ध्यान खींचा
अपनी बहनों के साथ समय बिताने के बाद निकलते हुए एक्टर सलमान खान की
तस्वीरें ली गईं और जाहिर है कि पैपराजी ने तुरंत इस पल को कैमरे में कैद कर होगा
सलमान न सिर्फ बॉलीवुड के भाईजान हैं, बल्कि अपने भाईबहनों के भी प्यारे भाई हैं
सलमान खान अपनी बहनों अलवीरा खान अग्निहोत्री और
अर्पिता खान शर्मा के साथ बहुत ही खूबसूरत रिश्ता शेयर करते हैं
………………………………………………………………………………………………………..
अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट को लेकर एक बयान दिया था
अमाल मलिक ने बयान को लेकर अब एक्ट्रेस से माफी मांगी है।
सिंगर ने बयान पर पछतावा जाहिर करते हुए कहा उन्होंने गुस्से में ये बयान दिया था
अमाल मलिक ने लिखा मैंने फरहाना भट्ट के लिए एक बात बहुत गलत कही थी,
आपको ‘100 मर्दों के साथ जोड़ने’ वाली बात गलत और बकवास थी।
ये बात गुस्से में निकल गई। हां मैंने आपका अपमान किया, मैं उसके लिए
माफी मांगता हूं और इसके लिए कोई बहाना नहीं बनाऊंगा।’
अमाल ने बताया कि उन्होंने फरहाना के साथ अपना झगड़ा खत्म कर दिया है
………………………………………………………………………………………………………..
‘रॉकिंग स्टार’ यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार
ओपनिंग की और पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है,
लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 63% तक की गिरावट दर्ज की गई
हालांकि, गिरावट के बाद भी तीसरे दिन तक फिल्म ने
दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है
‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है
और इस एक्शनथ्रिलर में यश लीड रोल में हैं।
फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया,
नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिका में हैं
………………………………………………………………………………………………………..
अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में नेपाल त्रासदी पर चिंता और दुख जाहिर किया है
आपदा पर प्रतिक्रिया देते हुए बिग बी ने इसे ‘दर्दनाक’ और ‘असहनीय’ बताया है
अपने ब्लॉग में बिग बी ने कहा कि प्रकृति के प्रकोप का सामना करना नामुमकिन है
इसे सिर्फ ईश्वरीय हस्तक्षेप ही प्रभावित कर सकता है
इसलिए प्रकृति का सम्मान करते हुए प्रार्थना करते रहना है
बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा ‘नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही को
देखना बेहद मुश्किल है। कुदरत के कहर से कभी नहीं लड़ा जा सकता…
अमिताभ बच्चन फिलहाल नाग अश्विन के निर्देशन में
बन रही “कल्कि 2898 AD” के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं…




