मारुति सुजुकी की बेस्ट सेलिंग कार डिजायर महंगी हो गई है. फेसलिफ्ट अवतार में आई इस कार ने साल 2025 में बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए हैं. यह कार 2025 में लगभग 2.14 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई. मई 2026 में डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इस दौरान इसने Swift और Brezza जैसी पॉपुलर कारों को भी पीछे छोड़ दिया. हालांकि अब इस शानदार प्रदर्शन के बाद कंपनी ने डिजायर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.

के लगभग सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. हालांकि ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि इसके बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह मॉडल पहले की तरह ₹6.25 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध रहेगा. लेकिन बाकी सभी वेरिएंट्स अब पहले से महंगे हो गए हैं.

इतनी बढ़ी कीमत

सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी VXi CNG और ZXi CNG वेरिएंट्स में की गई है. इन दोनों मॉडल्स की कीमत में ₹7,500 तक का इजाफा हुआ है. पहले डिजायर VXi CNG की कीमत ₹8.03 लाख थी, जो अब बढ़कर ₹8.10 लाख हो गई है. वहीं ZXi CNG वेरिएंट की कीमत पहले ₹9.03 लाख थी, जो अब बढ़कर ₹9.11 लाख हो गई है. ये सभी कीमतें एक्सशोरूम हैं. इसके अलावा डिजायर के VXi MT और VXi AMT वेरिएंट्स की कीमत में ₹5,000 की बढ़ोतरी की गई है.

VXi MT की कीमत अब ₹7.22 लाख हो गई है, जबकि VXi AMT अब ₹7.67 लाख में उपलब्ध है. इससे पहले इनकी कीमत ₹7.17 लाख और ₹7.62 लाख थी. इसी तरह ZXi MT और ZXi AMT वेरिएंट्स भी ₹5,000 महंगे हो गए हैं. ZXi MT की नई कीमत ₹8.22 लाख और ZXi AMT की नई कीमत ₹8.67 लाख हो गई है. पहले इनकी कीमत ₹8.17 लाख और ₹8.62 लाख थी. कंपनी ने Dzire के टॉप मॉडल ZXi+ की कीमत भी बढ़ा दी है. ZXi+ MT की कीमत अब ₹8.91 लाख हो गई है, जबकि ZXi+ AMT की कीमत ₹9.36 लाख पहुंच गई है. दोनों वेरिएंट्स पर ₹5,000 की बढ़ोतरी की गई है.

इंजन और पावर

मारुति सुजुकी डिजायर में नया 1.2लीटर Z12E 3सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 80.46 बीएचपी की पावर और 111.7 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. इसके साथ 5स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. कार का CNG वर्जन भी इसी इंजन पर बेस्ड है, लेकिन इसमें पावर आउटपुट थोड़ा कम है. CNG मॉडल 68.79 बीएचपी की पावर और 101.8 एनएम का टॉर्क देता है.

माइलेज

माइलेज के मामले में भी डिजायर काफी मजबूत है. पेट्रोल मॉडल 24.79 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है. वहीं CNG वर्जन 33.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देता है, जो भारत की सब4 मीटर सेडान कैटेगरी में सबसे ज्यादा माना जाता है. यही वजह है कि डिजायर आज भी परिवारों और टैक्सी ऑपरेटर्स के बीच सबसे पसंदीदा कारों में शामिल है.