LPG Cylinder Booking: घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने LPG सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के नियम में बदलाव किया है. अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के ग्राहक 25 दिन के अंतर के बाद नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार, 7 सितंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को इस नियम को पूरे देश में एक समान लागू करने का निर्देश दिया है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

दरअसल, फरवरी 2026 में पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद LPG की सप्लाई पर दबाव बढ़ गया था. इस दौरान गैस सिलेंडर की मांग को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतर तय किया था. उस समय शहरी ग्राहकों के लिए 25 दिन, जबकि ग्रामीण ग्राहकों के लिए 45 दिन के बाद ही दोबारा LPG सिलेंडर बुक करने का नियम बनाया गया था. इसे एक अस्थायी व्यवस्था के तौर पर लागू किया गया था.
अब 25 दिन में बुक होगा अगला सिलेंडर
अब मंत्रालय के मुताबिक LPG सिलेंडर की सप्लाई की स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हो गई है और बुकिंग का बैकलॉग भी काफी कम हुआ है. इसी को देखते हुए सरकार ने शहरी और ग्रामीण ग्राहकों के बीच अंतर खत्म करने का फैसला किया है. अब देशभर के सभी घरेलू LPG ग्राहकों के लिए सिलेंडर बुक करने का अंतर 25 दिन रहेगा. यानी ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को अब 45 दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.



