हर कोई चाहता है कि आज की छोटीछोटी बचत आगे चलकर एक बड़ा फंड बन जाए. अगर आप भी हर महीने 30,000 रुपये की SIP में निवेश करते हैं, तो क्या इससे आने वाले समय में 5 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है? सबसे बड़ा सवाल है कि इस टारगेट तक पहुंचने में आखिर कितने साल लगेंगे?इसका जवाब सिर्फ SIP की रकम पर नहीं, बल्कि निवेश पर मिलने वाले रिटर्न और हर साल SIP बढ़ाने पर भी निर्भर करता है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

पहले इन बातों को समझें
निवेश शुरू करने से पहले आपको तीन चीजों का ध्यान रखना चाहिए. पहली, आप हर महीने कितने रुपये निवेश कर सकते हैं. दूसरी, क्या आप हर साल अपनी SIP की रकम बढ़ा सकते हैं? और तीसरी, आपको आने वाले समय में कितने पैसे का फंड चाहिए. इन चीजों का पता होने पर आप यह समझ सकते हैं कि आपके टारगेट तक पहुंचने में लगभग कितना समय लगेगा.
हर महीने 30,000 रुपये की SIP
मान लीजिए आप हर महीने 30,000 रुपये में लगाते हैं. अब सवाल है कि क्या आप हर साल इस रकम को बढ़ाएंगे या हमेशा 30,000 रुपये ही जमा करेंगे?
अगर आप रकम में कोई बढ़ोतरी नहीं करते हैं और हर महीने 30,000 रुपये ही निवेश करते रहते हैं, तो 12% सालाना रिटर्न के अनुमान पर 5 करोड़ रुपये तक पहुंचने में करीब 24 साल लग सकते हैं.
हर साल 5% बढ़ाएं SIP
अगर आपकी कमाई समय के साथ बढ़ती है, तो आप की रकम भी हर साल थोड़ी बढ़ा सकते हैं. इसे स्टेपअप SIP कहा जाता है.
अगर आप हर साल अपनी SIP में 5% की बढ़ोतरी करते हैं, तो 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य करीब 21 साल और 5 महीने में पूरा हो सकता है. यानी हर साल थोड़ा ज्यादा पैसा निवेश करने से लक्ष्य तक पहुंचने का समय लगभग ढाई साल कम हो सकता है.
10% बढ़ाने पर और जल्दी पूरा होगा लक्ष्य
अगर आप हर साल अपनी SIP की रकम में 10% की बढ़ोतरी कर सकते हैं, तो टारगेट और जल्दी पूरा हो सकता है. इस स्थिति में 5 करोड़ रुपये तक पहुंचने में करीब 18 साल और 11 महीने लग सकते हैं.
यह पूरा हिसाब 12% सालाना रिटर्न के अनुमान पर आधारित है. म्यूचुअल फंड में रिटर्न तय नहीं होता और असल रिटर्न बाजार के प्रदर्शन के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसलिए निवेश शुरू करने से पहले अपनी कमाई, खर्च और जोखिम को ध्यान में रखना जरूरी है. SIP का सबसे बड़ा फायदा यह है कि समय के साथ नियमित निवेश और बढ़ती SIP से बड़ा फंड बनाने में मदद मिल सकती है.



